Seraikela Kharsawan News : ~1.57 करोड़ से होगा केरसे मुंडा चौक का सौंदर्यीकरण, शिलान्यास

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 02 Mar 2026 12:14 AM

विज्ञापन

खरसावां गोलीकांड की जांच को लेकर सरकार गंभीर, शहीद पार्क को प्रतिदिन खोलने की होगी व्यवस्था

विज्ञापन

खरसावां. दशरथ गागराई ने खरसावां के केरसे मुंडा चौक के सौंदर्यीकरण कार्य का नारियल फोड़कर व शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया. लगभग 1.57 करोड़ रुपये की लागत से चौक का कायाकल्प किया जाएगा. इस योजना के तहत चौक में आकर्षक रेलिंग, आधुनिक लाइटिंग व्यवस्था, टाइल्स बिछाने सहित कई सौंदर्यीकरण कार्य किए जाएंगे. विधायक ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से खरसावां शहीद दिवस कार्यक्रम का स्वरूप लगातार भव्य होता गया है. उन्होंने बताया कि करीब 7.20 करोड़ रुपये की लागत से शहीद पार्क में विकासात्मक कार्य और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है. इसी कड़ी में शहीद पार्क के साथ-साथ केरसे मुंडा चौक का भी विकास होगा, जिससे पूरे क्षेत्र की भव्यता और बढ़ेगी. आने वाले दिनों में और भी योजनाएं ली जाएंगी. साथ ही शहीद पार्क को प्रतिदिन आम लोगों के लिए खोलने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी.

न्यायिक जांच समिति गठन को लेकर सरकार संवेदनशील

विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि 1 जनवरी 1948 को हुए खरसावां गोलीकांड के शहीदों की पहचान के लिए न्यायिक जांच समिति के गठन के प्रति सरकार गंभीर और संवेदनशील है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि जल्द ही जांच समिति का गठन किया जाएगा. कार्यक्रम में पहुंचे सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि शहीद दिवस कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में स्थानीय विधायक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद:

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू, सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो, विधायक प्रतिनिधि नायडू गोप, कोंदो कुंभकार, मनोज सोय, जिप सदस्य कालीचरण बानरा, गुरुचरण बांकिरा, मंगल सिंह हांसदा, सुनीता तापे, भोला महांती, शंभू आचार्य, भवेश मिश्रा, खिरोद महतो, रमेश महतो, साधु चरण सोय, सालेन सोय, खिरोद प्रमाणिक सहित में गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे.

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola