क्या आपको गैस मिलने में हो रही है दिक्कत, यहां जानिए कौन चुरा रहा है आपका गैस सिलेंडर

Updated:
विज्ञापन

जानकारी देते एसडीपीओ शिव प्रकाश व गिरफ्तार चोर.

चांडिल पुलिस ने तिरुलडीह में गैस सिलेंडर चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने 64 सिलेंडर और वाहन के साथ तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

चांडिल । अगर आपके इलाके में समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा या सप्लाई प्रभावित हो रही है, तो इसकी वजह सिलेंडर चोरी भी हो सकती है. चांडिल अनुमंडल पुलिस ने ऐसे ही एक अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो गैस एजेंसियों के गोदामों को निशाना बनाकर सिलेंडर चोरी करता था. तिरुलडीह थाना क्षेत्र के सपादा स्थित ग्रामीण वितरक के गोदाम से चोरी हुए सिलेंडरों की जांच के दौरान पुलिस ने तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया. उनकी निशानदेही पर 64 गैस सिलेंडर बरामद किए. साथ ही चोरी में इस्तेमाल किया गया पिकअप वाहन, एक मोटरसाइकिल व दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं. पुलिस का मानना है कि गिरोह संगठित तरीके से सिलेंडरों की चोरी कर उन्हें दूसरे इलाकों में खपाने का काम करता था.

तिरुलडीह से 56 गैस सिलेंडर की हुई थी चोरी

मंगलवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में एसडीपीओ शिव प्रकाश कुमार ने बताया - 27 जुलाई 2026 को तिरुलडीह थाना क्षेत्र के सपादा स्थित ग्रामीण वितरक के गैस गोदाम से 56 गैस सिलेंडर चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामला सामने आते ही एसपी के निर्देश पर उनके नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

मानगो से चोरी के 64 गैस सिलेंडर बरामद

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुगसलाई के गौरी शंकर रोड निवासी सद्दाम आलम उर्फ बटर, सोनारी संगम बिहार निवासी बाबू गोराई और दाईगुट्टू निवासी मनीष कुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में तीनों ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के टैंक रोड से चोरी के 64 गैस सिलेंडर बरामद किए गए।

पुलिस ने पिकअप वैन भी किया जब्त

जांच के दौरान मनीष कुमार श्रीवास्तव के पास से घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल (जेएच-05बीएन-7028) तथा सद्दाम आलम उर्फ बटर के पास से सिलेंडरों की ढुलाई में इस्तेमाल किया गया पिकअप वाहन (जेएच-05डीडब्ल्यू-4807) जब्त किया गया। इसके अलावा एक वीवो एंड्रॉयड स्मार्टफोन और जियो कंपनी का एक कीपैड मोबाइल भी बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उनके आपराधिक इतिहास और इस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी जांच जारी है।


विज्ञापन
Himanshu Gope

लेखक के बारे में

By Himanshu Gope

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola