महिला फुटबॉल अकादमी के लिए 40 खिलाड़ियों का चयन

महिला फुटबॉल अकादमी के लिए आयोजित चयन शिविर में भाग लेने पहुंचे खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network
सरायकेला में आयोजित ट्रायल में 95 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें से 40 महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को अकादमी के लिए चुना गया है.
सरायकेला. खरसावां महिला फुटबॉल अकादमी के गठन की दिशा में रविवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में चयन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कोल्हान के विभिन्न जिलों से पहुंचीं 95 महिला खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिनमें से 40 खिलाड़ियों का प्रारंभिक चयन किया गया. चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस, तकनीकी कौशल और खेल प्रदर्शन का विशेषज्ञों ने मूल्यांकन किया. चयन शिविर का शुभारंभ जिला ओलिंपिक संघ के सचिव सिकंदर महतो, जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद दिलदार तथा पिनाकी रंजन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया.
इस अवसर पर सिकंदर महतो ने कहा कि बड़ी संख्या में महिला खिलाड़ियों की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि कोल्हान क्षेत्र में फुटबॉल के प्रति युवतियों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है. उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन और मेहनत के साथ खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. आयोजकों ने बताया कि चयन शिविर के आधार पर खरसावां महिला फुटबॉल अकादमी की अंतिम टीम घोषित की जाएगी. चयनित खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण के साथ जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा. चयन प्रक्रिया में फुटबॉल विशेषज्ञ पोलूस नाग, विजय दिग्गी सहित अन्य प्रशिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. आयोजन की सफलता से क्षेत्र में महिला फुटबॉल को नई दिशा मिलने की उम्मीद जतायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Sachindra Dash
शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










