Seraikela Kharsawan News : अफीम की खेती करना गैरकानूनी वैकल्पिक खेती करें किसान : गौरव

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 02 Nov 2025 11:04 PM

विज्ञापन

नंदुडीह में पुलिस ने चलाया जागरुकता अभियान

विज्ञापन

खरसावां. वर्तमान फसली वर्ष में अफीम की अवैध खेती की संभावना को नगण्य बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग की ओर से प्री-कल्टीवेशन ड्राइव चलायी जा रही है. इसी अभियान के तहत रविवार को खरसावां थाना क्षेत्र के नंदूडीह गांव में लोगों को जागरूक किया गया. खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने ग्रामीणों को अफीम के दुष्प्रभाव और संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी. उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे अवैध रूप से अफीम की खेती न करें और इसके स्थान पर वैकल्पिक फसलों की खेती अपनाएं. उन्होंने आश्वासन दिया कि वैकल्पिक खेती करने वालों को हर स्तर से सहयोग प्रदान किया जायेगा. थाना प्रभारी ने बताया कि अफीम की खेती न केवल गैरकानूनी है, बल्कि इससे लोगों की सेहत पर गंभीर असर पड़ता है. इससे नशे की लत बढ़ती है, परिवारों में कलह और हिंसा की घटनाएं होती हैं. अफीम की खेती सामाजिक और कानूनी रूप से एक बुराई है.उन्होंने कहा कि अवैध अफीम की खेती रोकने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार अभियान चलायेगा और इसमें संलिप्त पाये जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. साथ ही, ग्रामीणों को डायल 112 की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी और विशेष परिस्थितियों में इसका लाभ लेने की अपील की गयी. इस दौरान गांव के कई लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola