राजनगर-चाईबासा मार्ग पर ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, शराब के नशे में मिले दो भारी वाहन चालक

Updated:
विज्ञापन
फोटो:ब्रेथ एनलाइजर से जांच करते | Prabhat Khabar Network

ब्रेथ एनलाइजर से जांच करते

सरायकेला पुलिस ने राजनगर-चाईबासा मार्ग पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो भारी वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

सरायकेला: जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सरायकेला मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर राजनगर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर विशेष ड्रंक एंड ड्राइव के साथ एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस एवं स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की.जांच के क्रम में दो भारी वाहनों के चालकों को निर्धारित सीमा से अधिक शराब का सेवन कर वाहन चलाते हुए पाया गया. ब्रेथ एनालाइजर से जांच में शराब की पुष्टि होने पर दोनों चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम एवं प्रचलित यातायात नियमों के तहत कार्रवाई की गई.पुलिस ने चालकों को भविष्य में शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की सख्त चेतावनी भी दी.

पुलिस अधीक्षक स्वर्गियारी ने कहा कि जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए इस प्रकार का विशेष जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, शराब पीकर वाहन चलाने से बचें तथा स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें.


विज्ञापन
Pratap Mishra

लेखक के बारे में

By Pratap Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola