Seraikela Kharsawan News : चौका-कांड्रा सड़क पर ट्रक ने हाइवा को मारी टक्कर, चालक घायल
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 02 Nov 2025 11:09 PM
चौका थाना क्षेत्र के चौका-कांड्रा मार्ग पर खूंटी नरसिंह इस्पात लिमिटेड कंपनी के पास रविवार दोपहर एक ट्रक ने आगे चल रहे हाइवा में जोरदार टक्कर मार दी
चौका. चौका थाना क्षेत्र के चौका-कांड्रा मार्ग पर खूंटी नरसिंह इस्पात लिमिटेड कंपनी के पास रविवार दोपहर एक ट्रक ने आगे चल रहे हाइवा में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में ट्रक का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक वाहन के अंदर फंस गया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना चौका थाना पुलिस को दी. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से फंसे चालक को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा. जानकारी के अनुसार, ट्रक कांड्रा से चौका की ओर जा रहा था. इसी दौरान आगे चल रहे हाइवा को उसने पीछे से टक्कर मार दी. हादसे के बाद हाइवा का चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










