सरायकेला-खरसावां के डांडु गांव में छऊ नृत्य आयोजित

छऊ नृत्य
Seraikela Kharsawan News: सरायकेला खरसावां में ओम श्री डांडु पाट छऊ नृत्य कमेटी की ओर से भव्य छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
राजनगर से सुरेन्द्र मार्डी की रिपोर्ट
Seraikela Kharsawan News: झारखंड के सरायकेला खरसावां जिला के प्रखंड क्षेत्र के गोबिंदपुर पंचायत अंतर्गत डांडु गांव में ओम श्री डांडु पाट छऊ नृत्य कमेटी की ओर से छऊ नृत्य का भव्य आयोजन किया गया. इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया.
राजाबासा के कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति
छऊ नृत्य कार्यक्रम में प्रसिद्ध नृत्य दल पोटका प्रखंड के राजाबासा के कलाकारों ने छऊ नृत्य का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम में वैष्णव परंपराओं पर आधारित छऊ नृत्य प्रस्तुत किया गया.कलाकारों ने गणेश वंदना से शुभारंभ किया. इसके बाद महिषासुर वध, हर- पार्वती, कृष्ण लीला, जरा सिंधु, सिदो-कान्हू आदि प्रसंगों पर शानदार प्रस्तुति दी.
दर्शकों ने सराहा
छऊ नृत्य की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा. छऊ नृत्य कार्यक्रम में स्थानीय व दूर-दराज से आए दर्शकों ने पारंपरिक लोक नृत्य का आनंद उठाया.
1971 से हो रहा छऊ नृत्य का आयोजन
मौके पर ग्राम पुजारी सह पूर्व मुखिया राजाराम सरदार ने बताया कि डांडु नायसाई में ग्राम देवी पूजा की परंपरा पूर्वजों के समय से चली आ रही है. वर्ष 1971 से इस अवसर पर खरसावां शैली छऊ नृत्य का आयोजन निरंतर किया जा रहा है, जो आज क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है.
यह भी पढ़ें: दहशत फैलाने वाले उग्रवादी सलाखों के पीछे: ईरबा के पास रांची पुलिस ने खदेड़कर दबोचा, हथियार और सिम बरामद
यह भी पढ़ें: साहिबगंज में शक के नशे में पति बना ‘जल्लाद’, नुकीले तीर जैसे रॉड से पत्नी को गोदकर मार डाला!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










