ePaper

Coronavirus Lockdown: दर्जनों गांवों में ग्रामीणों ने बैरियर लगाकर बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगायी रोक

Updated at : 29 Mar 2020 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus Lockdown: दर्जनों गांवों में ग्रामीणों ने बैरियर लगाकर बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगायी रोक

कोरोनावायरस के संभावित संक्रमण को लेकर पूरी तरह से सरायकेला-खरसावां के ग्रामीण क्षेत्र के लोग सचेत हो गये हैं. शहर से लेकर गांव तक लॉकडाउन का असर दिख रहा है. खरसावां के रामपुर, बेहरासाही मुस्लिम बस्ती, बेहरासाही आदिवासी टोला, खेजुरदा, सीमला, कदमडीहा मुस्लिम बस्ती, आमदा पुराना बाजार, हांसदा, कुचाई के परोलबादी, गम्हरिया के कोलाबिरा, टेंटोपोसी समेत एक दर्जन गांवों में ग्रामीणों ने बैरियर लगाकर बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है.

विज्ञापन

शचीन्द्र कुमार दाश

सरायकेला : कोरोनावायरस के संभावित संक्रमण को लेकर पूरी तरह से सरायकेला-खरसावां के ग्रामीण क्षेत्र के लोग सचेत हो गये हैं. शहर से लेकर गांव तक लॉकडाउन का असर दिख रहा है. खरसावां के रामपुर, बेहरासाही मुस्लिम बस्ती, बेहरासाही आदिवासी टोला, खेजुरदा, सीमला, कदमडीहा मुस्लिम बस्ती, आमदा पुराना बाजार, हांसदा, कुचाई के परोलबादी, गम्हरिया के कोलाबिरा, टेंटोपोसी समेत एक दर्जन गांवों में ग्रामीणों ने बैरियर लगाकर बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है.

एहतियात के तौर पर ग्रामीण बाहरी लोगों के गांव में प्रवेश पर रोक लगाने के साथ-साथ बैरियर की निगरानी भी कर रहे हैं. ग्रामीणों द्वारा गांव में सामान लेकर आने वाले फेरीवालों को वापस भेज दिया जा रहा है. इसके लिए गांव के प्रवेश द्वार पर लोगों ने बैरियर लगाकर पोस्टर चिपकाया है. पोस्टर में लिखा गया है कि गांव में कोरोना संक्रमण को लेकर बाहरी लोगों का प्रवेश करना मना है. बेवजह गांव में प्रवेश नहीं करें. अगर गांव का भी कोई व्यक्ति किसी दूसरे राज्य या शहर से आता है तो इसकी सूचना भी प्रशासन को देने के साथ-साथ स्वास्थ्य जांच कराया जा रहा है.

ग्रामीणों ने बताया कि कोरोना के संक्रमण को लेकर यह कदम उठाया गया है. बताया गया कि गांव में बाहर से कोई व्यक्ति आयेगा तो इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी जायेगी. साथ ही स्वास्थ्य जांच भी कराया जायेगा. गांव के लोगों ने भी कोरोना वायरस से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बनाने, लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करने का निर्णय लिया है. सरकार की ओर से जारी सभी निर्देशों का पालन भी हो रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि कोरोना वायरस से गांव को बचाने के लिए गांव में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाया गया है.

बंद रहा खरसावां-कुचाई बाजार, सड़कें रही वीरान

लॉकडाउन को लागू कराने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सख्ती बरत रही है. बेवजह सड़कों पर घूमने वालों को खदेड़ा जा रहा है. दिन के समय खरसावां का चांदनी चौक से लेकर बाजार के सभी दुकान बंद हो रहे हैं. परंतु शाम को लोगों को सड़कों पर घूमते देखा जा रहा है. कुचाई, राजखरसावां व बड़ाबम्बो स्टेशन मार्केट की भी यही स्थिति है. जगह-जगह पर सुरक्षा बल के जवान तैनात हैं. दिनभर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. सुरक्षा बल के जवान लगातार गश्‍ती कर रहे हैं. दूसरे प्रदेशों से लौट रहे मजदूरों पर नजर रखने के साथ-साथ उनका स्वस्थ्य जांच भी कराया जा रहा है.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola