सरायकेला में कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय संवाद कार्यक्रम आयोजित

Updated:
विज्ञापन
सरायकेला में कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय संवाद कार्यक्रम आयोजित

कांग्रेस पार्टी का ब्लॉक संवाद कार्यक्रम

Seraikela Kharsawan: कुचाई में कांग्रेस पार्टी का ब्लॉक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में सांसद काली चरण मुंडा और राष्ट्रीय सचिव भूपेंद्र मरावी समेत पार्टी के नेता मौजूद रहे.

विज्ञापन

सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट 

Seraikela Kharsawan: झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के कुचाई स्थित सुरसी डाक बांग्ला में कांग्रेस पार्टी का ब्लॉक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.  कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष राज बागची की अध्यक्षता में आयोजित संवाद में सांसद काली चरण मुंडा और राष्ट्रीय सचिव भूपेंद्र मरावी समेत पार्टी के नेता मौजूद रहे. इस दौरान संवाद मुख्य रुप से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आगामी जनगणना, संगठन विस्तार जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई. कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के साथ साथ उनसे संवाद कर राय भी ली गई. 

काली चरण मुंडा ने क्या कहा? 

मौके पर खूंटी के सांसद काली चरण मुंडा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)के नाम पर किसी भी लोकतांत्रिक अधिकार से जनता को वंचित नहीं होने दिया जाएगा. इसके लिये पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सचेत रहना होगा. सांसद ने कहा कि बूथ स्तर पर ओर अधिक शसक्त बनाने पर जोर दिया. 

भूपेंद्र मरावी ने क्या कहा? 

ब्लॉक संवाद कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह प्रदेश सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी ने कहा कि बीएलए की जिम्मेवारी है कि एसआईआर लागू होने के दौरान किसी भी योग्य वोटर का नाम न कटे. उन्होंने संगठनात्मक मजबूती पर भी बल दिया. 

ये लोग रहे मौजूद 

बैठक में मुख्य रुप से संवाद कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश सचिव छोटराय किस्कू, कार्यकारी जिलाध्यक्ष तरुण डे, प्रकाश कुमार राजू व प्रेमेंद्र मिश्रा, मानसिंह मुंडा समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. प्रखंड के सभी 10 पंचायतों से कार्यकर्ता पहुंचे थे.

यह भी पढ़ें: दहशत फैलाने वाले उग्रवादी सलाखों के पीछे: ईरबा के पास रांची पुलिस ने खदेड़कर दबोचा, हथियार और सिम बरामद

यह भी पढ़ें: साहिबगंज में शक के नशे में पति बना ‘जल्लाद’, नुकीले तीर जैसे रॉड से पत्नी को गोदकर मार डाला!

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola