ePaper

सीएम चंपाई सोरेन खराब मौसम के कारण नहीं पहुंच सके खरसावां, कालीचरण मुंडा बोले, संविधान बदलना चाहती है बीजेपी

Updated at : 11 May 2024 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
जनसभा में खूंटी प्रत्याशी कालीचरण मुंडा समेत अन्य

जनसभा में खूंटी प्रत्याशी कालीचरण मुंडा समेत अन्य

झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन शनिवार को खराब मौसम के कारण खरसावां नहीं पहुंच सके. रांची से उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका. खूंटी से इंडी गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने कहा कि बीजेपी संविधान बदलना चाहती है.

विज्ञापन

खरसावां: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां में शनिवार को इंडी गठबंधन की चुनावी सभा में खराब मौसम के कारण सीएम चंपाई सोरेन नहीं पहुंच सके. दोपहर करीब दो बजे के बाद तेज आंधी चलने लगी. मंच से जानकारी दी गयी कि रांची से दो बार हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरने का प्रयास किया, लेकिन मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका. इसके बाद में झामुमो-कांग्रेस के नेताओं ने चुनावी सभा को संबोधित किया. सभा को खूंटी से कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा समेत अन्य नेताओं ने संबोधित किया.

देश का संविधान बदलना चाहती है भाजपा
खरसावां के मैक्सी-टैक्सी स्टैंड मैदान में इंडिया गठबंधन की ओर से चुनावी सभा का आयोजन किया गया. सभा को संबोधित करते हुए खूंटी से इंडी गठबंधन (कांग्रेस) के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने दिल्ली में नया संसद भवन बनाया, अब नया संविधान बनाने की तैयारी कर रही है. आदिवासियों का अस्तित्व जल, जंगल व जमीन से है. यहां के जल, जंगल व जमीन पर देश के पूंजीपतियों की नजर है. कांग्रेस शासनकाल में ही जल, जंगल, जमीन की रक्षा करने कानून और एक्ट बनाये गये हैं, लेकिन मौजूदा केंद्र सरकार ने इन कानूनों को शिथिल कर दिया. उन्होंने भाजपा को पूंजीपतियों का पार्टी बताते हुए कहा कि देश को दो-चार पूंजीपति चला रहे हैं. ऐसे में इस लोस चुनाव में भाजपा को हराना जरूरी है. कालीचरण मुंडा ने कहा चुनाव जीतने पर वे आम जनता का सेवक बनकर कार्य करेंगे. कोई पूंजीपति उन्हें खरीद नहीं सकता. झारखंडियों के हित में लोकसभा में आवाज उठायेंगे.

Also Read: PM Modi Chatra Rally: पीएम मोदी बोले, चतरा से कालीचरण सिंह व हजारीबाग से मनीष जायसवाल को विजयी बनाएं

जनता से किये वादे को पूरा करने में नाकाम रही केंद्र सरकार : गागराई
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आयोजित जनसभा में विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि वर्ष 2014 व 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जो वादा किया था, उसे पूरा करने में नाकाम रही है. खूंटी लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक समय तक भाजपा को प्रतिनिधित्व का मौका मिला, लेकिन क्षेत्र के लोगों को केंद्रीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल सका. कालीचरण मुंडा को जिताने की अपील करते हुए कहा कि दोनों मिलकर क्षेत्र का विकास करेंगे. कोल्हान में जो जन समर्थन इंडी गठबंधन को मिल रहा है, वह ना सिर्फ झारखंड, बल्कि पूरे देश में परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगा.

सभा में ये थे मौजूद
चुनावी सभा में जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, मांगीलाल महतो, छोटराय किस्कू, अनूप सिंहदेव, राज बागची, बासंती गागराई, सानंद आचार्य, कालीचरण बानरा, सोहनलाल कुम्हार, रानी हेंब्रम आदि मौजूद थे.

Also Read: झामुमो-कांग्रेस नेताओं के ठिकानों से निकल रहे नोटों के पहाड़, इनसे देश को बचाएं, चतरा में बोले पीएम नरेंद्र मोदी

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola