Seraikela Kharsawan News : Truck Collides with Bus While Pushing a Motorcycle; Half a Dozen Injured, Including Driver and Cleaner

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 16 Apr 2026 12:44 AM

विज्ञापन

घायलों को एमजीएम में भर्ती कराया

विज्ञापन

चांडिल.

चांडिल थाना क्षेत्र में टाटा-रांची मार्ग (एनएच-33) पर भादुडीह गांव के समीप बुधवार की दोपहर एक एलपीटी ट्रक ने बाइक को धक्का मारते हुए सामने जा रही बस से टकरा गया. हादसे में बस में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घटना बुधवार दोपहर करीब एक बजे की है. सूचना मिलते ही चांडिल पुलिस पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस से एमजीएम अस्पताल (जमशेदपुर) भेजा. घायलों में ट्रक चालक राठौर राय, खलासी मो कमालुद्दीन, बस चालक मो माफिस, बस में सवार सफ़ीना खातून व बाइक सवार कपाली निवासी इमरान, राजू, इतएशम कुरैशी शामिल हैं.

जानकारी के अनुसार, ट्रक ने पहले बाइक को टक्कर मारी. इसके बाद ट्रक सीधे बस से टकरा गया. घटना में बस और ट्रक के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गये. हादसे के बाद कुछ देर तक एनएच-33 पर अफरा-तफरी का माहौल रहा. पुलिस वाहनों को जब्त कर मामले की जांच में जुट गयी है.

जमशेदपुर से कुकड़ू जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार, ‘साथी’ नामक बस रोजाना जमशेदपुर से सवारी लेकर चांडिल होते हुए कुकड़ू जाती है. बुधवार को बस सवारी लेकर कुकड़ू जा रही थी. इस बीच दुर्घटना हो गयी. सभी घायलों का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.

शुरु डैम के पास दो बाइक में भिड़ंत, चार घायल

खरसावां. खरसावां के लखनडीह स्थित शुरु डैम के पास बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे दो बाइकों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गयी. हादसे में एक बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए. बताया गया कि लखनडीह गांव के महेंद्र मुंडा (पिता स्व. गुरेन मुंडा), महेंद्र मुंडा (पिता स्व. जाटा मुंडा) और 10 वर्षीय सैलेन लोहार एक बाइक से नारायणबेड़ा गांव से मेला देखकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रहे गांव के ही शिवाजी लोहार की बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गयी. हादसे में चारों को गंभीर चोटें आयी हैं. दोनों महेंद्र मुंडा और सैलेन लोहार के पैर टूट गए, जबकि शिवाजी लोहार के सीने और कंधे में अंदरूनी चोट बतायी जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद करते हुए खरसावां थाना की पेट्रोलिंग गाड़ी से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर

प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को बेहतर इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. फिलहाल सभी की स्थिति स्थिर बतायी जा रही है.

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola