ePaper

राजनगर में आज आयेंगे बाबूलाल मरांडी

Updated at : 28 Apr 2024 11:48 PM (IST)
विज्ञापन
राजनगर में आज आयेंगे बाबूलाल मरांडी

राजनगर के ब्लाॅक मैदान में सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आयेंगे. यहां वे जनसभा को संबोधित करेंगे.

विज्ञापन

राजनगर. राजनगर ब्लॉक मैदान में सोमवार (29 अप्रैल ) को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आयेंगे. इसे लेकर राजनगर भाजपा पश्चिमी मंडल की बैठक बारु दोरहो डैम में प्रखंड अध्यक्ष नारायण महतो की अध्यक्षता में हुई. भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने कहा कि सिंहभूम लोकसभा सीट से गीता कोड़ा को रिकॉर्ड मत से जीत दिलाने का काम करेंगे. मौके पर सुबोध गुड्डू, गणेश महाली, उदय सिंहदेव, रमेश हांसदा, अनंत राम टुडू, विनय कुमार सिंहदेव, मेघराय मार्डी, सुमित्रा मार्डी, भदाव चंद्र टुडू, हरे कृष्ण प्रधान, संतोष महतो, दिलीप महतो, चंदन महतो आदि उपस्थित थे.

शंभू आचार्य व भोला महंती आज भाजपा में होंगे शामिल

सरायकेला: भोला महंती व शंभु आचार्य सोमवार को राजनगर में बाबूलाल मरांडी के कार्यक्रम में भाजपा में शामिल होंगे. भोला महंती व शंभु आचार्य ने कुछ दिन पूर्व झामुमो पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. मालूम हो कि भोला महंती झामुमो में जिला उपाध्यक्ष व शंभु आचार्य नगर अध्यक्ष के पद पर थे. यह जानकारी दोनों नेताद्वय ने विज्ञप्ति जारी कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola