खरसावां में वार्षिक छऊ नृत्य का आयोजन, कलाकारों ने बिखेरी सतरंगी छटा
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 15 May 2026 10:40 AM
खरसावां में वार्षिक छऊ नृत्य का आयोजन
Seraikela Kharsawan News: खरसावां में आयोजित वार्षिक छऊ नृत्य प्रदर्शनी में कलाकारों ने गुरुवार रात छऊ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट
Seraikela Kharsawan News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां के कृष्णापुर गांव में गुरुवार की रात वार्षिक छऊ नृत्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. मौके पर कृष्णापुर, डंगलटांड और गोलमाईसाई के कलाकारों ने पूरी रात छऊ की सतरंगी छंटा बिखेरा. कलाकारों ने अधिकांश धार्मिक थीमों पर आधारित नृत्य पेश कर बाहवाही बटोरी. इसके अलावे सामाजिक जीवन पर आधारित नृत्य पेश कर जीवन के उतार चढ़ाव को रेखांकित किया. बडी संख्या में दर्शक को रात भर छऊ नृत्य का आनंद लेते रहे. छऊ नृत्य का उद्घाटन पूर्व जिला परिषद कुंवर सिंह बानरा ने फिता काट कर किया.

गणेश वंदना के साथ हुई छऊ नृत्य की शुरुआत
गणेश वंदना के साथ नृत्य की शुरुआत हुई. कलाकारों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के प्रेम पर आधारित माया बंधन नृत्य पेश कर ऐसा समां बांधा की सभी दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए. दर्शकों ने श्रीकृष्ण बाल लीला पर आधारित कालिया दमन, मथुरा गमन नृत्य को काफी सराहा. कलाकारों ने आदिवासियों के शिकार परंपरा पर आधारित शबर नृत्य, मां दुर्गा की महिषासुर वध, रात्रि, राजा हरिश चंद्र के दान, शौले, गुप्त मिलन, राम लक्ष्मण पर आधारित सेतु बंधन, अश्वमेध यज्ञ और सीता हरण, शिव पार्वती के तांडव नृत्य को जीवंत रुप दे कर समां बांध दिया.

वर्ष 1961 से हो रहा है छऊ नृत्य का आयोजन
कृष्णापुर गांव में 1961 से हर वर्ष छऊ नृत्य का आयोजन होता आ रहा है. गांव में हर साल संक्रांति के दिन छऊ नृत्य का आयोजन होता है. हर साल गांव के कलाकार एक माह से से छऊ नृत्य का अभ्यास करते है. इसके बाद संक्रांति के दिन छऊ नृत्य प्रस्तुत करते है. छऊ पर्व को लेकर गांव में उत्सव सा माहौल दिखा.

ग्रामीण मेला का भी हुआ आयोजन
इस मौके ग्रामीण मेला का भी आयोजन किया गया था. मेला का आनंद लेने के लिये बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे. इस दौरान मुख्य रूप से आयोजन समिति के अध्यक्ष मनबोध महतो, दशरथ महतो, रमेश महतो, खिरोद महतो, संदीप महतो, कैशवलाल महतो, अनिल सोरेन, गणेश चांकी, गोविंद नापित, उमाकांत महतो, नदलाल सोय, अमरदीप महतो, लक्ष्मीकांत महतो, भुवनेशवर महतो, राजेश महतो, विकास महतो, कुष्णा महतो, संजय महतो, सुदर्शन महतो, दशरथ महतो, राजा चाकी, विनोद महतो, सुजीत कुदादा, संजय नापित, अभय महतो, सिंकदर सोय, जय नापित, कालु नापित आदि मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: सरायकेला-खरसावां: कुचाई में करियर काउंसलिंग सह सम्मान कार्यक्रम आयोजित, मैट्रिक और इंटर के टॉपर हुए सम्मानित
यह भी पढ़ें: सरायकेला-खरसावां: कुकड़ू में जंगली हाथी का कहर, घर तोड़ा, इलाके में दहशत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










