चौका में सड़क दुर्घटना में बच्ची समेत छह घायल

Updated at : 24 Jan 2014 2:17 AM (IST)
विज्ञापन
चौका में सड़क दुर्घटना में बच्ची समेत छह घायल

चांडिल : चौका थाना क्षेत्र के चावलीबासा के निकट एनएच 33 पर गुरुवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में बच्ची समेत 6 लोग घायल हो गये. घायलों में सभी एक ही परिवार के सदस्य है और कोलकाता के हावड़ा से पिकनिक मनाने आये थे. जानकारी के अनुसार सेंट्रो कार संख्या डब्लु बी 02 क्यु 5911 […]

विज्ञापन

चांडिल : चौका थाना क्षेत्र के चावलीबासा के निकट एनएच 33 पर गुरुवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में बच्ची समेत 6 लोग घायल हो गये. घायलों में सभी एक ही परिवार के सदस्य है और कोलकाता के हावड़ा से पिकनिक मनाने आये थे.

जानकारी के अनुसार सेंट्रो कार संख्या डब्लु बी 02 क्यु 5911 अनियंत्रित होकर चावलीबासा के निकट पलटी मारते हुए एनएच 33 से नीचे उतर गया. कार में एक बच्ची टीया सादरा समेत कुल 6 लोग सवार थे. जिनमें दो महिलाएं भी थी. इस दुर्घटना में कार में सवार सभी लोगों को चोट पहुंचा है.

बच्ची टीया सादरा को सिर पर चोट लगा है जबकि नमिता सादरा को आंख के सामने चोट पहुंचा है. दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराने के बाद जमशेदपुर भेज दिया गया. इसके पूर्व पुलिस ने अन्य घायल को भी भेज दिया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola