सरायकेला व चांडिल में चला ऑपरेशन मजनूं

Updated at : 21 Jan 2014 2:15 AM (IST)
विज्ञापन
सरायकेला व चांडिल में चला ऑपरेशन मजनूं

सरायकेला : सोमवार को पुलिस ने जिला के स्कूल-कॉलेजों में ऑपरेशन मजनूं चलाया. इसमें सरायकेला के काशी साहु महाविद्यालय व चांडिल के सिंहभूम कॉलेज में जमघट लगाने वाले मनचलों को पकड़ कर थाने लाया गया. उन्हें बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. इस संबंध में एसपी मदन मोहन लाल ने बताया कि पुलिस महिला […]

विज्ञापन

सरायकेला : सोमवार को पुलिस ने जिला के स्कूल-कॉलेजों में ऑपरेशन मजनूं चलाया. इसमें सरायकेला के काशी साहु महाविद्यालय व चांडिल के सिंहभूम कॉलेज में जमघट लगाने वाले मनचलों को पकड़ कर थाने लाया गया.

उन्हें बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. इस संबंध में एसपी मदन मोहन लाल ने बताया कि पुलिस महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है. पहले चरण स्कूल-कॉलेजों से शुरू किया जा रहा है.

कॉलेज परिसर में अक्सर मनचले पहुंच कर जमघट लगाये रहते हैं, वे छात्राओं से छेड़छाड़ करते हैं. इन पर लगाम लगायी जा रही है. उन्होंने बताया कि पहले दिन ऑपरेशन में जिन युवकों को पकड़ा गया,उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है. यदि वे दोबारा पकड़े जाते हैं, तो उन पर कार्रवाई की जायेगी.

आदित्यपुर में भी चला अभियान :

आदित्यपुर. एसपी के निर्देश पर आरआइटी व आदित्यपुर थाना क्षेत्र में डीएवी पब्लिक स्कूल एनआइटी, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय,एसएन हाइस्कूल आदित्यपुर आदि स्कूलों व चौक चौराहों पर ऑपरेशन मजनूं चला. साथ ही शराब दुकानदारों को रात में समय से दुकान बंद करने की हिदायत दी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola