भौतिक सत्यापन का आदेश

उपायुक्त ने बैठक में लिया तैयारी का जायजा सरायकेला : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को उपायुक्त केएन झा की अध्यक्षता में बैठक हुई. चुनाव में मतदान कर्मी से लेकर सुरक्षा कर्मी जो अपना महत्वपूर्ण वोट डालने से वंचित रह जाते हैं, उनके लिये वोट डालने की व्यवस्था करने पर चर्चा की गई. इसलिए […]
उपायुक्त ने बैठक में लिया तैयारी का जायजा
सरायकेला : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को उपायुक्त केएन झा की अध्यक्षता में बैठक हुई. चुनाव में मतदान कर्मी से लेकर सुरक्षा कर्मी जो अपना महत्वपूर्ण वोट डालने से वंचित रह जाते हैं, उनके लिये वोट डालने की व्यवस्था करने पर चर्चा की गई. इसलिए पोस्ट बैलेट पेपर की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया.
इस बैठक में मतदान केंद्र का भौतिक सत्यापन करने, संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों को चिह्न्ति करने और अवांछित तत्वों को चिह्न्ति कर उन पर धारा 107 के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.
बैठक में उपायुक्त ने कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्र के चुनाव बूथ में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए बूथों पर लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था रहेगी. इसमें बूथ पर कैसे चुनाव हो रहा है. इसकी जानकारी इंटरनेट के जरिये निर्वाचन आयोग को मिलेगी, ताकि वह बूथवार निगरानी रख सके.
इसके लिए अतिसंवेदनशील बूथ को चिह्न्ति किया जायेगा. बैठक में उपायुक्त ने मतदान केंद्र में उपस्थित सुविधा जैसे पेयजल, सड़क व भवन की उपलब्धता का भौतिक सत्यापन करने का भी निर्देश दिया. बैठक में एडीसी सीके सिंह, पंचायती राज पदाधिकारी उमा महतो के अलावा सभी प्रखंड के बीडीओ उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




