मोदी की रैली को लेकर जनसंपर्क व बैठकें जारीं

Updated at : 24 Dec 2013 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
मोदी की रैली को लेकर जनसंपर्क व बैठकें जारीं

खरसावां : भाजपा की विजय संकल्प रैली को लेकर खरसावां सामुदायिक भवन में विस स्तरीय समीक्षा बैठक पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर सभी बूथों की रिपोर्ट ली गयी. बैठक के बाद पत्रकारों से मंगल सोय ने कहा कि मोदी […]

विज्ञापन

खरसावां : भाजपा की विजय संकल्प रैली को लेकर खरसावां सामुदायिक भवन में विस स्तरीय समीक्षा बैठक पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर सभी बूथों की रिपोर्ट ली गयी. बैठक के बाद पत्रकारों से मंगल सोय ने कहा कि मोदी की रैली में खरसावां विस क्षेत्र से 10 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे.

इस बाबत खरसावां, कुचाई, खूंटपानी, सरायकेला व गम्हरिया प्रखंड के अध्यक्षों से रिपोर्ट ली गयी है. खरसावां विस क्षेत्र के लिये 110 बड़े बसों के साथ- साथ चार पहिया वाहन भी बुक किये गये हैं.

श्री सोय ने कहा कि मोदी की रैली को लेकर प्रचार प्रसार जोरों से चल रही है. उन्होंने कहा कि 28 दिसंबर को ही खरसावां विस क्षेत्र के कार्यकर्ता रांची के लिये दोपहर दो बजे रवाना होंगे. रांची में पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष अजरुन मुंडा सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करेंगे. उन्होंने कहा कि खरसावां विस क्षेत्र से सर्वाधिक कार्यकर्ता ले जाने वाले तीन बूथ अध्यक्षों को वे अपने स्तर से सम्मानित करेंगे.

इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक गुलाव सिंह मुंडा, मुखिया मांगी लाल पुरती, विवेकानंद प्रधान,

दुर्योधन प्रमाणिक, प्रभाकर मंडल, विपित कैवर्त समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

नीमडीह में भी तैयारी क्रो लेकर हुई बैठक नीमडीह. भारतीय जनता पार्टी नीमडीह प्रखंड कार्यसमिति की बैठक आदरडीह सामुदायिक भवन में प्रखंड अध्यक्ष मदन सिंह सरदार की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में 29 दिसंबर को रांची में भाजपा प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के विजय संकल्प रैली को सफल बनाने के लिए अंतिम रूप से विचार-विमर्श किया गया.

अजजा मोर्चा के प्रदेश

कार्यसमिति सदस्य धरनीधर सिंह मुंडा ने कहा कि विजय संकल्प रैली में नीमडीह प्रखंड से एक हजार कार्यकर्ता रांची जायेंगे. इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, डॉ. भानुदेव बनर्जी, चन्द्र मोहन दास , भोलानाथ सिंह, रविन्द्र नाथ सिंह, सुभाष सिंह, चीनीवास महतो, कान्चन सिंह, पदमोलोचन सिंह, प्रकाश दास, संजीव रजक, समीर मंडल आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola