सीएम समेत मंत्रियों का पुतला फूंका

सीनी : सीनी मोड़ पर सोमवार को आदिवासी- मूलवासी एकता मंच एवं झारखंड दिशोम पार्टी ने संयुक्त रूप से डोमिसाइल नीति के विरोध में बयान देने वाले मंत्रियों के विरोध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र सिंह, निर्दलीय विधायक बंधु तिर्की एवं चन्द्रशेखर दुबे का पुतला दहन किया. पार्टी के जिला महामंत्री शालिग्राम ने […]
सीनी : सीनी मोड़ पर सोमवार को आदिवासी- मूलवासी एकता मंच एवं झारखंड दिशोम पार्टी ने संयुक्त रूप से डोमिसाइल नीति के विरोध में बयान देने वाले मंत्रियों के विरोध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र सिंह, निर्दलीय विधायक बंधु तिर्की एवं चन्द्रशेखर दुबे का पुतला दहन किया.
पार्टी के जिला महामंत्री शालिग्राम ने कहा कि बिहार में झारखंडियों की नियुक्ति पर पाबंदी है, जबकि दूसरे राज्य के लोग झारखंड में सरकारी नियुक्ति की आजादी चाहते हैं. कार्यक्रम में मुख्यरूप से विश्वजीत उरांव, नंद किशोर उरांव, दीनबंधु, विष्णु नापित आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




