खरसावां में झाविमो की संकल्प यात्रा

शहीद बेदी पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गांवों का दौरा किया खरसावां : सोमवार को झाविमो की संकल्प यात्रा खरसावां पहुंची. यहां पार्टी नेताओं ने खरसावां शहीद बेदी पर माल्यार्पण कर विभिन्न गांवों का दौरा किया. झाविमो नेताओं ने संकल्प रैली के दौरान सत्ता परिवर्तन की हुंकार भरी. कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय महासचिव […]
शहीद बेदी पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गांवों का दौरा किया
खरसावां : सोमवार को झाविमो की संकल्प यात्रा खरसावां पहुंची. यहां पार्टी नेताओं ने खरसावां शहीद बेदी पर माल्यार्पण कर विभिन्न गांवों का दौरा किया. झाविमो नेताओं ने संकल्प रैली के दौरान सत्ता परिवर्तन की हुंकार भरी.
कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह खूंटी लोस प्रभारी सुनील साहू ने राज्य में खराब सड़क, लचर शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार व महंगाई के मुद्दे पर झामुमो, कांग्रेस, भाजपा व आजसू को जिम्मेवार ठहराते हुए अजरुन मुंडा, शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन, सुदेश महतो की आलोचना की. उन्होंने कहा कि अलग राज्य बनने के बाद बाबूलाल मरांडी के कार्यकाल में शुरू की गयी योजनाओं को आगे बढ़ाया गया होता, तो राज्य की तसवीर कुछ ओर होती. राज्य बने 14 साल गुजर गये, परंतु समस्याएं जहां की तहां रह गयीं.
राज्य में पैसा व पैरवी का बोलबाला है. इन दो चीजों के अलावे कोई काम नहीं होता है. राज्य बनने के शुरुआती दो साल में विकास की बुनियाद रखी गयी थी, जबकि बाद के दस साल का समय लूट-खसोट में ही गुजर गया.
दौरा में ये थे शामिल
संकल्प यात्रा में सिंहभूम लोस प्रभारी कृष्णा गागराई, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष झींगी हेंब्रम, कला संस्कृति मोर्चा के संतोष महतो, किसान मोर्चा के सुरेश सोय, दिलीप पति, जय शंकर ज्योतिषी, सुशील महतो, अजय महतो, राजेंद्र केशरी, डिंबु हेंब्रम, अनुप सिंहदेव ने भी शामिल थे. मंगलवार को संकल्प यात्रा कुचाई के गांवों में निकाली जायेगी.
कई गांवों का किया दौरा
संकल्प यात्रा के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर स्थानीय झाविमो के कार्यकर्ता भी रैली की शक्ल में खरसावां, खेलारीसाही, मोहनबेड़ा, मांदरुसाही, टिनागोडा, पाताहातु, हरिभंजा, गांगुडीह, खेजुरदा, रिडींग, हुडांगदा, पतपत, ढ़ीपासाही, नारायणबेड़ा, झूंझकी, दिरीगोडा, सिलपिंगदा, सिदमाकुदर, तेंतुलटांड, कुलटांड, नारायणडीह, सिदाडीह, रायडीह, बिटापुर, काशीडीह, संतारी, विषेयगोडा, चिलकु, बंदिराम, चमरुडीह व राजखरसावां का दौरा किया.
इस दौरान नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर लोस चुनाव में पार्टी के एजेंडा को लोगों के समक्ष रखा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




