ऋण प्राप्त कर स्वरोजगार से जुड़ें

ऋण वितरण शिविर में उपायुक्त केएन झा ने कहा सरायकेला : स्थानीय सामुदायिक भवन में बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया.शिविर में 10.22 करोड़ का ऋण बांटा गया. शिविर में मुख्य रूप से उपायुक्त केएन झा उपस्थित थे. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. शिविर […]
ऋण वितरण शिविर में उपायुक्त केएन झा ने कहा
सरायकेला : स्थानीय सामुदायिक भवन में बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया.शिविर में 10.22 करोड़ का ऋण बांटा गया. शिविर में मुख्य रूप से उपायुक्त केएन झा उपस्थित थे. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. शिविर को संबोधित करते हुए उपायुक्त झा ने कहा कि बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा कई ऋण योजनाओं को संचालित किया जाता है, बस जानकारी प्राप्त कर ऋण योजनाओं का लाभ प्राप्त करें.
श्री झा ने कहा कि बैंक से लोन प्राप्त कर समय पर लोन को चुकता करें, ताकि बैंक का विश्वास भी बढ़े और लोन प्राप्त कर आप स्वरोजगार से जुड़ सकें. उन्होंने कहा की बीपीएल परिवारों को स्वरोजगार के लिए बैंक की और से 20 हजार रुपये का ऋण चार प्रतिशत के दर से दिया जाता है, ताकि गरीब व्यक्ति भी बैंकिंग सेवा का लाभ उठा सके.
शिविर को एडीसी सीके सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों से लेकर व्यापारी वर्ग सभी को प्रोत्साहित करने के लिए कई ऋण योजनाएं संचालित कर रखी है. बस उसका लाभ प्राप्त करें. शिविर में बैंक के महाप्रबंधक जैन ने बैंक ऋण योजनाओं के बारे में जानकारी दी. शिविर का संचालन एलडीएम आरके सिन्हा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक दीपक कुमार ने किया. मौके पर मुख्य रूप से कई किसान बैंक के पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




