बैंकों की सुरक्षा पर जिला पुलिस अलर्ट

Updated at : 18 Dec 2013 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
बैंकों की सुरक्षा पर जिला पुलिस अलर्ट

सरायकेला : आदित्यपुर में मुथुट फाइनेंस में डकैती की घटना के बाद जिला पुलिस प्रशासन बैंकों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट हो गयी है. इस संबंध में मंगलवार को पुलिस कार्यालय में एसपी इंद्रजीत महथा ने जिला के सभी बैंक प्रबंधकों संग बैठक कर सुरक्षा संबंधी जानकारी हासिल की. बैठक में एसपी ने सभी बैंक […]

विज्ञापन

सरायकेला : आदित्यपुर में मुथुट फाइनेंस में डकैती की घटना के बाद जिला पुलिस प्रशासन बैंकों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट हो गयी है. इस संबंध में मंगलवार को पुलिस कार्यालय में एसपी इंद्रजीत महथा ने जिला के सभी बैंक प्रबंधकों संग बैठक कर सुरक्षा संबंधी जानकारी हासिल की.

बैठक में एसपी ने सभी बैंक प्रबंधकों से बैंक के अंदर उपलब्ध सुरक्षा उपकरण अलार्म सिस्टम, टाइम क्लॉक आदि के संबंध में पूछताछ की. एसपी ने कहा कि अगर बैंक में अधिक राशि की लेन-देन हो तो, इसकी जानकारी पुलिस को दें.

इसके अलावा एटीएम काउंटर में सीसीटीवी दुरुस्त करने, लाइट की व्यवस्था करने व बैंकों में तैनात सुरक्षा प्रहरी अगर प्राइवेट हैं, तो उनके गन लाइसेंस का सत्यापन करने, सुरक्षा गार्ड का मोबाइल बहार रखने सहित अन्य निर्देश दिये गये. बैठक में एएसपी दीपक कुमार, एसडीपीओ नरेश कुमार के अलावे जिला के सभी बैंक प्रबंधक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola