नक्सलियों होश में आओ नहीं तो होगा सेंदरा

सचिन के गांव झुंझका में दी चुनौती, कहा पटमदा : दलमा आंचलिक सुरक्षा समिति (सेंदरा समिति) सह पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से सोमवार को पटमदा, बोड़ाम व कमलपुर थाना क्षेत्रों में घूम घूम कर नक्सलियों के खिलाफ मोटरसाइकिल जुलूस निकाला. सेंदरा समिति के लोग पारंपरिक हथियार तीर धनुष, फरसा, टांगी, तलवार आदि से लैस […]
सचिन के गांव झुंझका में दी चुनौती, कहा
पटमदा : दलमा आंचलिक सुरक्षा समिति (सेंदरा समिति) सह पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से सोमवार को पटमदा, बोड़ाम व कमलपुर थाना क्षेत्रों में घूम घूम कर नक्सलियों के खिलाफ मोटरसाइकिल जुलूस निकाला.
सेंदरा समिति के लोग पारंपरिक हथियार तीर धनुष, फरसा, टांगी, तलवार आदि से लैस थे. बोड़ाम के डांगरडीह पुलिस पिकेट व चामटा स्थित आंदोलन भूमि जहां से 25 दिसंबर 2009 को नक्सलियों के खिलाफ अभियान का बिगुल फूंका गया था, वहीं से सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. सेंदरा समिति के लोगों ने कार्यक्रम के शुभारंभ के मौके पर नक्सलियों के खिलाफ जम कर नारेबाजी की.
नक्सली भगाओ देश बचाओ, नक्सली समाज का दुश्मन है, समाज विरोधी माओवादी होश में आओ, नहीं तो सेंदरा. अभियान दल सांसद सुनील महतो हत्या कांड में शामिल सचिन के गांव जोड़सा झुंझका भी गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




