मानदेय की मांग पर आमरण अनशन पर बैठे ग्राम प्रधान

Updated at : 17 Dec 2013 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
मानदेय की मांग पर आमरण अनशन पर बैठे ग्राम प्रधान

सरायकेला : झारखंड ग्राम प्रधान महासभा के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर जिला समाहरणालय के समक्ष आमरण अनशन शुरू हो गया है. ग्राम प्रधान विशु हेंब्रम के नेतृत्व में आमरण अनशन पर बैठ गये हैं. ग्राम प्रधानों का कहना है कि मुंडा मानकी की तरह मांझी परगना, गोडते एवं सभी मूलवासी ग्राम प्रधान व […]

विज्ञापन

सरायकेला : झारखंड ग्राम प्रधान महासभा के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर जिला समाहरणालय के समक्ष आमरण अनशन शुरू हो गया है. ग्राम प्रधान विशु हेंब्रम के नेतृत्व में आमरण अनशन पर बैठ गये हैं.

ग्राम प्रधानों का कहना है कि मुंडा मानकी की तरह मांझी परगना, गोडते एवं सभी मूलवासी ग्राम प्रधान व डाकुवा को सम्मान राशि दी जाये. महासभा के संरक्षक विशु हेंब्रम ने कहा कि सरकार द्वारा जिले के ग्राम प्रधान व मुंडा मानकी व डाकुवा को सम्मान राशि देने की घोषणा की गयी थी, इसके लिए सरकार द्वारा विगत अगस्त माह में पत्र दिया गया था, परंतु अब तक उस पत्र पर पहल नहीं की गयी है, जिससे मजबूरन ग्राम प्रधान अनशन पर बैठे हुए हैं.उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों की मांग है कि मानकी मुंडा की तरह यहां के मांझी परगना गोडते को भी सम्मान राशि मिले.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola