घर टूटता देख छलके आंसू

बड़बिल : नगरपालिका के विभिन्न इलाकों में अवैध कब्जे पर बुधवार को प्रशासन का कहर बरपा. पदाधिकारियों ने बुलडोजर की मदद से जमीन पर अवैध रुप से निर्मित कई दुकान, घर आदि ढहा दिया. बड़बिल तहसीलदार की अगुवाई में चलाये गये अभियान में बड़ी संख्या में पुलिस बल व नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे. सबसे […]
बड़बिल : नगरपालिका के विभिन्न इलाकों में अवैध कब्जे पर बुधवार को प्रशासन का कहर बरपा. पदाधिकारियों ने बुलडोजर की मदद से जमीन पर अवैध रुप से निर्मित कई दुकान, घर आदि ढहा दिया. बड़बिल तहसीलदार की अगुवाई में चलाये गये अभियान में बड़ी संख्या में पुलिस बल व नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे.
सबसे पहले प्रशासन ने बड़बिल मुख्य सड़क स्थित रूंगटा माइंस कार्यालय के निकट चार दुकानों को ध्वस्त कर दिया. इसके बाद ठाकुरानी सड़क स्थित सेडेंग बस्ती में मनीष चौरिसया के घर के आगे बनी दो दुकानों को गिरा दिया गया.
दुकान टूटने से बेचैन बिलखती युवती को सुरक्षा बलों ने पकड़ लिया था. शिव मंदिर के निकट मंजू नर्सरी के चाहरदीवारी के भीतर दो नवनिर्मित कमरों को भी तोड़ दिया गया. इसके बाद प्रशासन की टीम होटल लक्की इंडिया के समीप पहुंची तो भयभीत लोग खुद ही घरों को तोड़ने लगे. उम्मीद जतायी जा रही है कि नप एक सप्ताह बाद फिर से अभियान चला सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




