संकीर्ण हो रही शहर की व्यस्त सड़कें

सरायकेला : नगर पंचायत क्षेत्र की कई व्यस्त सड़कें अतिक्रमण के कारण संकीर्ण होती जा रही हैं. इसके कारण आये दिन जाम के साथ-साथ छिटपुट दुर्घटनाएं सामान्य सी बात हो गयी हैं. सरायकेला शहरी क्षेत्र के मुख्य बाजार से कालुराम चौक होते हुए थाना चौक, कालुराम चौक से संजय चौक व गैरेज चौक की ओर […]
सरायकेला : नगर पंचायत क्षेत्र की कई व्यस्त सड़कें अतिक्रमण के कारण संकीर्ण होती जा रही हैं. इसके कारण आये दिन जाम के साथ-साथ छिटपुट दुर्घटनाएं सामान्य सी बात हो गयी हैं.
सरायकेला शहरी क्षेत्र के मुख्य बाजार से कालुराम चौक होते हुए थाना चौक, कालुराम चौक से संजय चौक व गैरेज चौक की ओर जाने वाली सड़क को दुकानदारों द्वारा अतिक्रमित किये जाने से राहगीरों को काफी परेशानी हो रही हैं. खासकर मुख्य बाजार से कालुराम चौक तक व स्टेट बैंक के समीप तो दिन के समय स्थिति और भी विकट हो जाती है.
एक छोर से एक चार पहिया वाहन के प्रवेश करने पर दूसरे छोर से वाहन का आना मुश्किल हो जाता है. नतीजतन आये दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती है. एक ओर आये दिन उपायुक्त केएन झा द्वारा अतिक्रमण मुक्त सरायकेला बनाने की बात कही जाती है, वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय में ही उनके आदेशों की अवहेलना हो रही है.
पूर्व में हटा था अतिक्रमण
सरायकेला शहरी क्षेत्र में पूर्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था. तब चंद दुकानें ही हटायी गयीं थी, फिर से सड़कें अतिक्रमित हो गयी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




