जिले के तीरंदाजों ने झटके छह स्वर्ण समेत 23 मेडल

Updated at : 06 Dec 2013 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
जिले के तीरंदाजों ने झटके छह स्वर्ण समेत 23 मेडल

खरसावां : रांची के मोहराबादी स्टेडियम में तीन व चार दिसंबर को संपन्न हुए अंडर 16 आर्चेरी स्टेट चैंपियनशिप में सरायकेला खरसावां जिले के तीरंदाजों का दबदवा कायम रहा. जिले के तीरंदाज छह स्वर्ण व 17 रजत पदकों पर कब्जा जमाने में सफल रहे. इंडियन राउंड के बालक वर्ग में जिला की टीम स्वर्ण पदक […]

विज्ञापन

खरसावां : रांची के मोहराबादी स्टेडियम में तीन व चार दिसंबर को संपन्न हुए अंडर 16 आर्चेरी स्टेट चैंपियनशिप में सरायकेला खरसावां जिले के तीरंदाजों का दबदवा कायम रहा.

जिले के तीरंदाज छह स्वर्ण व 17 रजत पदकों पर कब्जा जमाने में सफल रहे. इंडियन राउंड के बालक वर्ग में जिला की टीम स्वर्ण पदक जीत कर विजेता बनी, वहीं बालिका वर्ग में जिले की टीम रजत पदक उपविजेता बनी.

रिकर्व राउंड में बालक व बालिका दोनों वर्ग में जिला की टीम रजत पदक जीत कर उप विजेता बनी. जिले के तीरंदाजों को राज्य के खेल मंत्री गीताश्री उरांव ने पुरस्कृत किया. इस मौके पर मुख्य रूप से खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की सचिव वंदना दाडेल, उप निदेशक सरोजिनी लकड़ा व जिला खेल पदाधिकारी दलसिन्हा राम भी मौजूद थे.

विजेता तीरंदाजों को बधाई

इस प्रतियोगिता में कुल छह स्वर्ण समेत 23 पदक झटकने वाले जिला तीरंदाजों को जिला तीरंदाजी संघ ने भी बधाई दी है. इस अवसर पर संघ के मुख्य संरक्षक सह नेता प्रतिपक्ष अजरुन मुंडा, अध्यक्ष मीरा मुंडा, उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक मंगल सोय सचिव सुमंत चंद्र मोहंती, उदय सिंहदेव, अजय मिश्र, कोच बीएस राव, हिमांशु मोहंती, राजीव मोहंती, बालमाई हांसदा, बुद्धेश्वर मंडल ने तीरंदाजों को बधाई दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola