लालकार्ड, इंदिरा अवास, पेंशन व अन्य योजनाओं का लाभ जल्द

विकास योजनाओं की दी जानकारी सरायकेला : सरकार के निर्देश पर स्थानीय प्रखंड मुख्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में मुख्य रूप से बीडीओ प्रदीप कुमार उपस्थित थे. जनता दरबार में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गयी और समाधान करने का आश्वासन दिया गया. बीडीओ कुमार ने लोगों को सरकार द्वारा संचालित […]
विकास योजनाओं की दी जानकारी
सरायकेला : सरकार के निर्देश पर स्थानीय प्रखंड मुख्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में मुख्य रूप से बीडीओ प्रदीप कुमार उपस्थित थे. जनता दरबार में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गयी और समाधान करने का आश्वासन दिया गया.
बीडीओ कुमार ने लोगों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया और इसका लाभ प्राप्त करने को कहा गया. जनता दरबार में लाल कार्ड, इंदिरा अवास, पेंशन योजना समेत कई योजनाओं के लाभ देने, जिस पर बीडीओ ने जल्द ही समाधान करने का आश्वासन दिया.
जनता दरबार में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि सरकार द्वारा इंदिरा आवास, पेंशन योजना, बापीएल कार्ड योजना जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित किया जा रहा है.
बस जानकारी प्राप्त कर उन योजनाओं का लाभ प्राप्त करना है. उन्होंने कहा कि पेंशन योजना का भुगतान अब आधार बेस हो गया है. अब लाभुकों को सीधे बैंक खाता में पेंशन की राशि मिल रही है, ताकि उन्हें प्रखंड मुख्यालय का चक्कर काटना नहीं पड़े. इस मौके पर कई पदाधिकारी मौजदू थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




