एक की मौत, तीन जख्मी
Updated at : 14 Nov 2015 7:58 AM (IST)
विज्ञापन

सरायकेला : सरायकेला थाना में दो अलग-अलग दुर्घटना में कमल लोहार नामक युवक की मौत हो गयी. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपनी पत्नी के साथ अपने गांव गोविंदपुर जा रहा था कि सरायकेला बिरसा चौक के समीप अज्ञात टेलर ने ठोकर मार दी. जख्मी हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया […]
विज्ञापन
सरायकेला : सरायकेला थाना में दो अलग-अलग दुर्घटना में कमल लोहार नामक युवक की मौत हो गयी. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपनी पत्नी के साथ अपने गांव गोविंदपुर जा रहा था कि सरायकेला बिरसा चौक के समीप अज्ञात टेलर ने ठोकर मार दी. जख्मी हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जबकि गंभीर रूप से जख्मी रेखा को टीएमच ले जाया गया है.
दूसरी घटना सरायकेला चाईबासा सड़क पर कुली गांव के समीप घटी. जिसमें बाइक से गिरकर समीर गोडसेरा नामक युवक घायल हो गया है. वह पठानमारा गांव का रहने वाला है. वहीं एक अन्य घायल का नाम विजय गोराई है, जिसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम जमशेदपुर भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




