टाटा फुटबॉल अकादमी का चयन छह को खरसावां में

Updated at : 03 Jul 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
टाटा फुटबॉल अकादमी का चयन छह को खरसावां में

संवाददाताखरसावां . खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में आगामी छह जुलाई को सुबह छह बजे से टाटा फुटबॉल अकादमी के लिए अंडर 16 आयु वर्ग के खिलाडि़यों का चयन शिविर का आयोजन किया जा रहा है. उक्त चयन शिविर में वर्ष 1998 के बाद के जन्म तिथि वाले कोई भी खिलाड़ी भाग ले सकते है. शिविर […]

विज्ञापन

संवाददाताखरसावां . खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में आगामी छह जुलाई को सुबह छह बजे से टाटा फुटबॉल अकादमी के लिए अंडर 16 आयु वर्ग के खिलाडि़यों का चयन शिविर का आयोजन किया जा रहा है. उक्त चयन शिविर में वर्ष 1998 के बाद के जन्म तिथि वाले कोई भी खिलाड़ी भाग ले सकते है. शिविर में टीएफए के मुख्य कोच पी विजय कुमार एवं अशोक टुडू उपस्थित रहेंगे. जारी विज्ञप्ति के अनुसार चयन शिविर में भाग लेने के इच्छुक खिलाडि़यों से तय समय पर अर्जुना स्टेडियम में पहुंचने को कहा गया है. टाटा फुटबॉल अकादमी के चयन टिविर में भाग लेने के इच्छुक दूर दराज के खिलाडि़यों के लिए एक दिन पूर्व ठहरने की व्यवस्था की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola