खरसावां पंचायत में बीपीएल सर्वे की मांग

संवाददाता, खरसावां खरसावां पंचायत की मुखिया मंजु बोदरा ने राज्य सरकार से खरसावां पंचायत में बीपीएल सर्वे की मांग की है. उन्होंने कहा कि खरसावां पंचायत में बीपीएल संख्या नहीं होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि खरसावां पहले अधिसूचित क्षेत्र समिति था तथा 2009 में इसे डिनोटीफाइ […]
संवाददाता, खरसावां खरसावां पंचायत की मुखिया मंजु बोदरा ने राज्य सरकार से खरसावां पंचायत में बीपीएल सर्वे की मांग की है. उन्होंने कहा कि खरसावां पंचायत में बीपीएल संख्या नहीं होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि खरसावां पहले अधिसूचित क्षेत्र समिति था तथा 2009 में इसे डिनोटीफाइ कर पंचायत में तब्दील कर दिया गया. इस कारण अब तक यहां के लोगों का बीपीएल सर्वे नहीं हुआ है तथा किसी के पास भी बीपीएल संख्या नहीं है. बीपीएल संख्या नहीं होने के कारण वृद्धा पेंशन , इंदिरा आवास, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ सही ढंग से नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने बीपीएल का सर्वे जल्द से जल्द कराने की मांग की है. मंजु बोदरा ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को मुख्यमंत्री व स्थानीय सांसद के समक्ष भी रखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




