जिला के तीन थाना क्षेत्र बनाये जायेंगे मॉडल थाना

Updated at : 05 Jun 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
जिला के तीन थाना क्षेत्र बनाये जायेंगे मॉडल थाना

सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिला के तीन थाना को मॉडल थाना बनाया जायेगा. इसके लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है. जिला के जिन तीन थाना को मॉडल थाना के लिए प्रस्ताव भेजा गया है, उनमें सरायकेला सदर थाना, आदित्यपुर थाना व गम्हरिया थाना शामिल है. इस संबंध में एसपी इंद्रजीत […]

विज्ञापन

सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिला के तीन थाना को मॉडल थाना बनाया जायेगा. इसके लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है. जिला के जिन तीन थाना को मॉडल थाना के लिए प्रस्ताव भेजा गया है, उनमें सरायकेला सदर थाना, आदित्यपुर थाना व गम्हरिया थाना शामिल है.

इस संबंध में एसपी इंद्रजीत महथा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा जिला के दो अरबन व एक सेमी अरबन क्षेत्र के थाना को मॉडल थाना बनाने का प्रस्ताव मांगा गया था. जिस पर सेमी अरबन में सरायकेला सदर थाना, अरबन में आदित्यपुर व गम्हरिया थाना के नाम का प्रस्ताव भेजा गया है. एसपी महथा ने बताया कि मॉडल थाना में पुलिस पदाधिकारियों के लिए बैठने से लेकर फरियादियों के लिए बैठने, पीने के लिए पानी सहित अन्य सभी प्रकार की सुविधा रहेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola