आदर्श विद्यालय के रुप में विकसित होगा अरुवां हाई स्कूल

संवाददाता, खरसावां कुचाई के उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरुवां में विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष रासाय मुंडा की अध्यक्षता में ग्राम शिक्षा समिति, विद्यालय प्रबंधन समिति, पंचायत प्रतिनिधि, शिक्षाविद् एवं क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों की बैठक संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रुप से स्कूल को आदर्श विद्यालय के रुप में विकसित करने की बातें कही गयी. […]
संवाददाता, खरसावां कुचाई के उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरुवां में विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष रासाय मुंडा की अध्यक्षता में ग्राम शिक्षा समिति, विद्यालय प्रबंधन समिति, पंचायत प्रतिनिधि, शिक्षाविद् एवं क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों की बैठक संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रुप से स्कूल को आदर्श विद्यालय के रुप में विकसित करने की बातें कही गयी. इसके लिए सरकार से आवश्यक भौतिक संसाधनों को पूरा करने की मांग की गयी. सरकार से स्कूल में शिक्षक की कमी दूर करने, कंप्यूटर की शिक्षा के लिए बिजली का कनेक्शन देने, बच्चों के बैठने के लिए ढ़ाई सौ डेस्क बेंच उपलब्ध कराने व स्कूली छात्रों के साइकिल को रखने के लिए साइकिल स्टैंड बनवाने की मांग की गयी. बैठक में मुखिया मीनाक्षी डांगील, यशवंत सिंहदेव, किशुन मुर्मू, सुखदेव सरदार, नाथो महतो, सविता कुम्हार, खेलाराम सरदार, महीपति सरदार, शिबो कुम्हार, सुखलाल सरदार, राम रतन महतो, गंगामनी मुंडा समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




