वनाधिकार अधिनियम को लेकर रायसिंदरी में कार्यशाला

Updated at : 02 Jun 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
वनाधिकार अधिनियम को लेकर रायसिंदरी में कार्यशाला

खरसावां . कुचाई के रायसिंदरी मौजा में वनाधिकार अधिनियम 2006 को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया. गोपाल सिंह मुंडा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में मुख्य रुप से झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन के जोनल प्रभारी सोहन लाल कुम्हार, राजस्व कर्मचारी चक्रधर महतो, अंचल कर्मी महेश मुंडा ने लोगों को अनुसूचित जनजाति एवं अन्य […]

विज्ञापन

खरसावां . कुचाई के रायसिंदरी मौजा में वनाधिकार अधिनियम 2006 को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया. गोपाल सिंह मुंडा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में मुख्य रुप से झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन के जोनल प्रभारी सोहन लाल कुम्हार, राजस्व कर्मचारी चक्रधर महतो, अंचल कर्मी महेश मुंडा ने लोगों को अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी अधिनियम 2006 एवं संशोधित नियम 2012 पर विशेष जानकारी दी. मौके पर सात दावेदारों को दावा पत्र एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने को कहा गया. सोहन लाल कुम्हार ने मुख्य रुप से व्यक्तिगत अधिकार, सामुदायिक अधिकार, सामुदायिक वन संसाधनों के संरक्षण, पुर्नजीवित तथा प्रबंधन के अधिकार के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. बार-बार सूचित करने के बाद भी वन विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की गयी. मौके पर मुख्य रुप से गुरुवा मुंडा, मंगल मुंडा, बुधराम मुंडा, दामु मुंडा, गोमेया मुंडा, कंदरा मुंडा, काडेया मुंडा, सुखराम मुंडा, सिंहराय लौहरा, बुधराम मुंडा, मान सिंह मुंडा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola