जिला में 1589 इंदिरा आवास बनाने का लक्ष्य

Updated at : 02 Jun 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
जिला में 1589 इंदिरा आवास बनाने का लक्ष्य

सरायकेला-खरसावांसंवाददाता, खरसावां वित्तीय वर्ष 2015-16 में सरायकेला- खरसावां जिला में 1589 इंदिरा आवास बनाने का लक्ष्य रखा गया है. जनसंख्या के आधार पर प्रखंड वार इंदिरा आवास का लक्ष्य तय किया गया है. इसमें भी जनसंख्या के आधार पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक व अन्य के लिए अलग- अलग लक्ष्य निर्धारित किया गया है. […]

विज्ञापन

सरायकेला-खरसावांसंवाददाता, खरसावां वित्तीय वर्ष 2015-16 में सरायकेला- खरसावां जिला में 1589 इंदिरा आवास बनाने का लक्ष्य रखा गया है. जनसंख्या के आधार पर प्रखंड वार इंदिरा आवास का लक्ष्य तय किया गया है. इसमें भी जनसंख्या के आधार पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक व अन्य के लिए अलग- अलग लक्ष्य निर्धारित किया गया है. जिला के उप विकास आयुक्त ने सभी बीडीओ को पत्र लिख कर इसकी जानकारी दी है. सरायकेला प्रखंड में 159, खरसावां प्रखंड में 156, कुचाई प्रखंड में 166, राजनगर प्रखंड में 264, गम्हरिया प्रखंड में 230, चांडिल प्रखंड में 248, नीमडीह प्रखंड में 134, ईचागढ़ प्रखंड में 164 व कुकडू प्रखंड में 68 इंदिरा आवास बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इन इंदिरा आवास के साथ शौचालय बनाना भी जरूरी होगा. कहां कितना इंदिरा आवास बनेगा प्रखंड : एससी : एसटी : अल्पसंख्यक : अन्यसरायकेला :32 : 113 : 00 : 14 खरसावां : 43 : 98 : 00 : 15कुचाई : 08 : 147 : 00 : 11राजनगर : 23 : 217 : 00 : 24 गम्हरिया : 62 : 124 : 19 : 23चांडिल : 52 : 151 : 21 : 24नीमडीह : 28 : 92 : 00 : 14ईचागढ़ : 46 : 88 : 15 : 15कुकडू : 18 : 27 : 13 : 10

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola