कस्तूरबा स्कूलों में होगी इंटर साइंस व कॉमर्स की पढ़ाई

Updated at : 02 Jun 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
कस्तूरबा स्कूलों में होगी इंटर साइंस व कॉमर्स की पढ़ाई

सरायकेला. कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाले छात्राओं के लिए खुशखबरी है. वैसे छात्रा जो मैट्रिक के पश्चात इंटर में साइंस या कॉमर्स विषय लेकर पढ़ना चाहते हैं, उन्हें अब किसी दूसरे कॉलेज या स्कूल में जाना नहीं पड़ेगा. वे उसी स्कूल में ही साइंस व कॉमर्स की पढ़ाई कर सकते हैं. इसके लिए […]

विज्ञापन

सरायकेला. कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाले छात्राओं के लिए खुशखबरी है. वैसे छात्रा जो मैट्रिक के पश्चात इंटर में साइंस या कॉमर्स विषय लेकर पढ़ना चाहते हैं, उन्हें अब किसी दूसरे कॉलेज या स्कूल में जाना नहीं पड़ेगा. वे उसी स्कूल में ही साइंस व कॉमर्स की पढ़ाई कर सकते हैं. इसके लिए सरकार के मानव संसाधन विकास विभाग द्वारा स्वीकृति दे दी गयी है. विद्यालयों में इसी सत्र से ही इंटर साइंस व कॉमर्स की पढ़ाई चालू हो जायेगी. इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेश चंद्र घोष ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पहले सिर्फ इंटर कला की पढ़ाई होती थी, जो छात्रा साइंस या कॉमर्स की पढ़ाई करना चाहते थे, उन्हें दूसरे कॉलेज में पढ़ना पड़ता था. इस मामले को सरकार ने गंभीरता से लेते हुए विद्यालयों में ही पढ़ाई की स्वीकृति दे दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola