नियमितीकरण की मांग पर आरसीएच कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Updated at : 01 Jun 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
नियमितीकरण की मांग पर आरसीएच कर्मियों  ने किया प्रदर्शन

फोटो1एसकेएल3-धरने पर बैठी आरसीएच कर्मीप्रतिनिधि, सरायकेला नियमितीकरण की मांग को लेकर जिला के आरसीएच एएनएम कर्मियों ने सोमवार को सीएस कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन किया. आरसीएच एएनएम कर्मी अविलंब स्थायी करने की मांग कर रहे थे. आरसीएच कर्मियों ने कहा कि सरकार द्वारा घोषणा के बावजूद जिला में आरसीएच अनुबंध कर्मियों को स्थायी […]

विज्ञापन

फोटो1एसकेएल3-धरने पर बैठी आरसीएच कर्मीप्रतिनिधि, सरायकेला नियमितीकरण की मांग को लेकर जिला के आरसीएच एएनएम कर्मियों ने सोमवार को सीएस कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन किया. आरसीएच एएनएम कर्मी अविलंब स्थायी करने की मांग कर रहे थे. आरसीएच कर्मियों ने कहा कि सरकार द्वारा घोषणा के बावजूद जिला में आरसीएच अनुबंध कर्मियों को स्थायी नहीं किया जा रहा है.आखिर कहां पर त्रुटि आ रही है, जबकि कई जिला में स्थायीकरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. कर्मियों ने कहा कि सरायकेला जिला के 70 आरसीएच कर्मियों का अब तक स्थायीकरण नहीं हो पाया है. आरसीएच कर्मी एएनएम उषा कुमारी ने कहा कि जब घोषणा हो कर इतने समय बीत गये हैं, तो अब तक स्थायी क्यों नहीं किया जा रहा है. आखिर इसमें कहां अड़चन आ रही है. उन्होंने कहा कि जब तक नियुक्ति पत्र नहीं मिलेगा, तब तक धरना जारी रहेगा. उन्होंने भूख हड़ताल भी किये जाने की बातें कही. मौके पर कई आरसीएच कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola