गेट मित्रों ने किया नियमित मानदेय भुगतान करने की मांग

Updated at : 01 Jun 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
गेट मित्रों ने किया नियमित मानदेय भुगतान करने की मांग

सरायकेला. दक्षिण पूर्व रेलवे अंतर्गत रेलवे ट्रैक गेट में कार्यरत गेट मित्रों ने डीआरएम चक्रधरपुर को ज्ञापन सौंप कर नियमित मानदेय भुगतान करने की मांग की है. गेट कीपरों ने कहा है कि गेट मित्र बारह घंटा ड्यूटी करते हैं, परंतु मानदेय के नाम पर मात्र 4330 रुपये दिया जाता है. वह भी नियमित नहीं […]

विज्ञापन

सरायकेला. दक्षिण पूर्व रेलवे अंतर्गत रेलवे ट्रैक गेट में कार्यरत गेट मित्रों ने डीआरएम चक्रधरपुर को ज्ञापन सौंप कर नियमित मानदेय भुगतान करने की मांग की है. गेट कीपरों ने कहा है कि गेट मित्र बारह घंटा ड्यूटी करते हैं, परंतु मानदेय के नाम पर मात्र 4330 रुपये दिया जाता है. वह भी नियमित नहीं दिया जाता है. जिससे गेट मित्र परिवारों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. उन्होंने डीआरएम को ज्ञापन सौंपने के पश्चात इसकी प्रतिलिपि उपायुक्त, श्रम अधीक्षक व खरसावां के विधायक को भी दी है. ज्ञापन सौंपने वाले गेट मित्रों में मंगल कलांदी, राजेंद्र महाली, राजेश कलांदी, सुरेश चंद्र प्रधान, उपेंद्र प्रधान, बुद्धदेव प्रधान सहित अन्य शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola