प्रेमी ने डंडे से पीट-पीट कर की प्रेमिका की हत्या

नीमडीह : नीमडीह थाना क्षेत्र के हेवेन गांव निवासी चिंतामणी मांझी (25 वर्षीय) की हत्या उसके प्रेमी राम प्रसाद मांझी ने शनिवार की रात डंडा से पीट-पीट कर कर दी. रविवार की सुबह नीमडीह थाना प्रभारी टीपी कुशवाहा व पुलिस बल ने मृतका के परिवार के बयान पर राम प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज […]
नीमडीह : नीमडीह थाना क्षेत्र के हेवेन गांव निवासी चिंतामणी मांझी (25 वर्षीय) की हत्या उसके प्रेमी राम प्रसाद मांझी ने शनिवार की रात डंडा से पीट-पीट कर कर दी. रविवार की सुबह नीमडीह थाना प्रभारी टीपी कुशवाहा व पुलिस बल ने मृतका के परिवार के बयान पर राम प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार चिंतामणी मांझी का प्रेम प्रसंग गांव के ही राम प्रसाद मांझी के साथ वर्षो से चल रहा था.
चिंतामणी तीन माह पहले गर्भवती हुई थी. प्रेमी राम प्रसाद ने उसका जबरन गर्भपात करा दिया. इसके बाद चिंतामणी राम प्रसाद पर शादी का दबाव डालने लगी. इसी कारण राम प्रसाद ने हत्या कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




