मलेरिया से बचाव को गांवों में छिड़काव किया जा रहा डीडीटी

Updated at : 31 May 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
मलेरिया से बचाव को गांवों में छिड़काव किया जा रहा डीडीटी

प्रतिनिधि, सरायकेला बरसात मौसम को दस्तक देने में बहुत ही कम समय बचे हुए हैं. बरसात के मौसम में होने वाली मौसमी बीमारियों व खास तौर पर मलेरिया जैसी भयावह बीमारी से बचाव हेतु जिला प्रशासन द्वारा तैयारी शुरू कर दी गयी है. इसी कड़ी में मलेरिया मच्छरों के प्र्रकोप को कम करने के लिए […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सरायकेला बरसात मौसम को दस्तक देने में बहुत ही कम समय बचे हुए हैं. बरसात के मौसम में होने वाली मौसमी बीमारियों व खास तौर पर मलेरिया जैसी भयावह बीमारी से बचाव हेतु जिला प्रशासन द्वारा तैयारी शुरू कर दी गयी है. इसी कड़ी में मलेरिया मच्छरों के प्र्रकोप को कम करने के लिए जिला के सभी नौ प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र में डीडीटी का छिड़काव शुरू कर दिया गया है. डीडीटी का छिड़काव विगत 21 मई से किया जा रहा है, जो 45 दिनों तक चलेगी. इस दौरान छिड़काव कर्मी गांव-गांव जाकर घरों में डीडीटी का छिड़काव कर रहे हैं. इस संबंध में जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ जुझार मांझी ने बताया कि डीडीटी का छिड़काव युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. पहले चरण में जिला के 371 गांवों में छिड़काव करने का लक्ष्य है. जिसमें 64 सब सेंटर शामिल हैं. उन्होंने बताया कि डीडीटी का छिड़काव करने के लिए 22 टीम लगे हुए हैं. इसमें 51263 घरों में छिड़काव किया जायेगा. इसमें से कई घरों में छिड़काव किया जा चुका है. उन्होंने बताया कि कुचाई प्रखंड जो मलेरिया डेंजर जोन में शामिल है, वहां काफी जोर- शोर से छिड़काव किया जा रहा है. एक से 30 जून तक चलेगा मलेरिया रोधी माह मलेरिया रोग से बचाव व जागरूकता हेतु जिला मलेरिया नियंत्रण विभाग द्वारा एक जून से 30 जून तक मलेरिया रोधी माह मनाया जायेगा. यह जानकारी मलेरिया पदाधिकारी डॉ जुझार मांझी ने दी. उन्होंने बताया कि इस दौरान स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम के साथ क्विज, लेखन प्रतियोगिता, ग्राम सभा बैठक सहित अन्य कार्यक्रम कर लोगों को मलेरिया के संबंध में जागरूक किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola