खरसावां : राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए हुआ ट्रायल

Updated at : 31 May 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
खरसावां : राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए हुआ ट्रायल

– 30 केएसएन 5 : सोना नदी में ट्रायल देते प्रतिभागीसंवाददाता, खरसावां झारखंड तैराकी संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खरसावां के सोना नदी में चयन शिविर का आयोजन किया गया. चयन शिविर में बड़ी संख्या में युवा तैराकों ने हिस्सा लिया. मौके पर वर्ष नौ से 17 वर्ष […]

विज्ञापन

– 30 केएसएन 5 : सोना नदी में ट्रायल देते प्रतिभागीसंवाददाता, खरसावां झारखंड तैराकी संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खरसावां के सोना नदी में चयन शिविर का आयोजन किया गया. चयन शिविर में बड़ी संख्या में युवा तैराकों ने हिस्सा लिया. मौके पर वर्ष नौ से 17 वर्ष आयु के बालक एवं बालिका वर्ग के तैराकों ने सरायकेला-खरसावां जिला का प्रतिनिधित्व करने के लिए सोना नदी पर छलांग लगायी. प्रदर्शन के आधार पर टीम का गठन किया जायेगा. ज्ञात हो कि आगामी छह से सात जून को जमशेदपुर में आयोजित जूनियर एवं सब जूनियर वर्ग के बालक बालिकाओं के लिए जिला स्तरीय चयन शिविर का आयोजन किया गया है. शिविर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 50 तैराकों का चयन कर उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola