सामाजिक आर्थिक जनगणना का दावा आपत्ति तीन तक

Updated at : 31 May 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
सामाजिक आर्थिक जनगणना का दावा आपत्ति तीन तक

खरसावां . सामाजिक, आर्थिक जनगणना का दावा आपत्ति का कार्य अंतिम चरण में है. बीडीओ शंकराचार्य सामड़ ने बताया कि प्रखंड के सभी गांवों में प्रगणकों द्वारा घर- घर प्रपत्र बांटने का कार्य किया गया है. अगर किसी को दावा आपत्ति करना है तो तीन जून तक अपने पंचायत या प्रखंड कार्यालय में प्रपत्र भर […]

विज्ञापन

खरसावां . सामाजिक, आर्थिक जनगणना का दावा आपत्ति का कार्य अंतिम चरण में है. बीडीओ शंकराचार्य सामड़ ने बताया कि प्रखंड के सभी गांवों में प्रगणकों द्वारा घर- घर प्रपत्र बांटने का कार्य किया गया है. अगर किसी को दावा आपत्ति करना है तो तीन जून तक अपने पंचायत या प्रखंड कार्यालय में प्रपत्र भर कर आवेदन कर सकते है. नाम में संशोधन या सुधार के लिये प्रपत्र ख भर कर आवदेन किया जा सकता है. वैसे परिवार जिनका नाम सर्वेक्षण में छूटा है या जिन्हें प्रपत्र नहीं मिला है, वे प्रपत्र ग के साथ पूर्ण विवरणी भर कर आवेदन कर सकते है. उन्होंने बताया कि सामाजिक, आर्थिक जनगणना को लेकर जल्द ही प्रखंड के सभी गांवों में ग्राम सभा आयोजित की जायेगी. उन्होंने लोगों से ग्राम सभा में पहुंच कर सामाजिक, आर्थिक जनगणना के कार्य को पूरा करने की अपील की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola