विद्युत सब स्टेशन का जल्द निर्माण हो: साधु
Updated at : 31 May 2015 8:30 AM (IST)
विज्ञापन

सरायकेला : जिला समाहरणालय में सांसद कड़िया मुंडा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ईचागढ़ विधायक साधुचरण महतो ने आदरडीह व रूगडी बिजली सब स्टेशन का जल्द से जल्द निर्माण किये जाने की मांग की है. परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए विधायक महतो ने कहा कि आदरडीह व रूगडी सब स्टेशन का निर्माण […]
विज्ञापन
सरायकेला : जिला समाहरणालय में सांसद कड़िया मुंडा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ईचागढ़ विधायक साधुचरण महतो ने आदरडीह व रूगडी बिजली सब स्टेशन का जल्द से जल्द निर्माण किये जाने की मांग की है.
परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए विधायक महतो ने कहा कि आदरडीह व रूगडी सब स्टेशन का निर्माण नहीं होने से लो वोल्टेज जैसी समस्याओं का सामना जनता को करना पड़ता है. वहां सब स्टेशन के निर्माण होने से बिजली समस्या दुर हो जायेगी. विधायक ने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा के लगभग 65 गांव बिजली से महरूम है. जबकि डेढ़ सौ से अधिक गांवों में दो फेज या एक फेज ही बिजली उपलब्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




