मुरूप फाटक के समीप ट्रेन से कट कर नवविवाहिता की मौत

Updated at : 29 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
मुरूप फाटक के समीप ट्रेन से कट कर नवविवाहिता की मौत

सीनी : सीनी महालीमुरूप रेलवे स्टेशन के बीच मुरूप फाटक के समीप शुक्रवार को शेफाली प्रामाणिक नामक नवविवाहिता की मौत हो गयी. घटना लगभग साढ़े आठ बजे के आसपास की बतायी जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेलवे स्टेशन साढ़े आठ बजे टाटा एलेप्पी ट्रेन से कट कर मौत हो हुई है. बताया जा रहा […]

विज्ञापन

सीनी : सीनी महालीमुरूप रेलवे स्टेशन के बीच मुरूप फाटक के समीप शुक्रवार को शेफाली प्रामाणिक नामक नवविवाहिता की मौत हो गयी. घटना लगभग साढ़े आठ बजे के आसपास की बतायी जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेलवे स्टेशन साढ़े आठ बजे टाटा एलेप्पी ट्रेन से कट कर मौत हो हुई है.

बताया जा रहा है कि मृत्तका शेफाली का मायका जादुगोड़ा के डोमजुड़ी में है और विगत एक माह पूर्व अप्रैल माह में मुरूप गांव में प्रकाश प्रामाणिक (पिता मिस्त्री प्रामाणिक) के साथ विवाह हुआ था. मामले पर सीनी जीआरपी एवं सरायकेला पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है, कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola