प्रखंड व अंचल कार्यालय में अब बायोमैट्रीक सिस्टम से लगेगी हाजरी

Updated at : 29 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
प्रखंड व अंचल कार्यालय में अब बायोमैट्रीक सिस्टम से लगेगी हाजरी

सरायकेला : जिला के सभी प्रखंड व अंचल कार्यालय में अब अधिकारियों व कर्मचारियों की हाजरी बायोमीट्रिक सिस्टम से लगेंगे. इस संबंध में जिला समाहरणालय के सभागार कक्ष में डीडीसी इकबाल आलम अंसारी की अध्यक्षता में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में सभी बीडीओ, बीपीओ व सीओ को उक्त सिस्टम के बारे में विस्तार […]

विज्ञापन

सरायकेला : जिला के सभी प्रखंड व अंचल कार्यालय में अब अधिकारियों व कर्मचारियों की हाजरी बायोमीट्रिक सिस्टम से लगेंगे. इस संबंध में जिला समाहरणालय के सभागार कक्ष में डीडीसी इकबाल आलम अंसारी की अध्यक्षता में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में सभी बीडीओ, बीपीओ व सीओ को उक्त सिस्टम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी.

डीडीसी अंसारी ने बताया कि जिला मुख्यालय में बायोमैट्रीक सिस्टम लग चुका है. अब इसे प्रखंड व अंचल कार्यालय में लगाने की योजना है. उन्होंने बताया कि जो पदाधिकारी क्षेत्र का भ्रमण करते हैं, इसके लिए हाजरी बनाने के लिए उन्हें नियंत्रण पदाधिकारी को सूचना देना अनिवार्य है. जबकि कर्मचारी कार्यालय आने व जाने के समय उक्त सिस्टम से ही अपनी उपस्थिति दर्ज करायेंगे. प्रशिक्षण में सभी प्रखंड के बीडीओ, अंचल के सीओ व बीपीओ भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola