शिव भक्तों ने आग के शोलों पर किया नृत्य

संवाददाताखरसावां . कुचाई से सटे टोकलो के जोड़ासरजम गांव में शनिवार की सुबह शिव भक्तों ने गांव के मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की. गांव के वार्षिक मेला में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भक्तों ने पूर्व में मांगे गये मन्नत पूरी होने की खुशी में आग के शोलों पर नृत्य किया. […]
संवाददाताखरसावां . कुचाई से सटे टोकलो के जोड़ासरजम गांव में शनिवार की सुबह शिव भक्तों ने गांव के मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की. गांव के वार्षिक मेला में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भक्तों ने पूर्व में मांगे गये मन्नत पूरी होने की खुशी में आग के शोलों पर नृत्य किया. करीब दो दर्जन भक्तों ने तो ढ़ोल-नगाड़ों की थाप पर जलते आग के शोलों पर नृत्य कर प्रभु के प्रति अपनी समर्पण व्यक्त की. कई भक्तों ने बबूल, बेर, बेल के कांटेदार टहनियों को फूलों की सेज समझ कर सोया, तो कई ने अपने आराध्य देव से किये हुए वायदे को पूरा किया. वर्षों से इस गांव में चली आ रही यह परंपरा अब भी पूरे उत्साह के साथ हर वर्ष पूरा किया जा रहा है. इस कार्यक्रम को देखने के लिये बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




