44 करोड़ से होगा गोंदपुर-उकरी सड़क का चौड़ीकरण

Updated at : 23 May 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
44 करोड़ से होगा गोंदपुर-उकरी सड़क का चौड़ीकरण

23 केएसएन 5 : गोंदपुर से उकरी तक की पुरानी सड़कसंवाददाता, खरसावां राज्य सरकार ने खरसावां विस क्षेत्र के गोंदपुर से उकरी तक की सड़क के चौड़ीकरण की मंजूरी दे दी है. सड़क चौड़ीकरण में कुल 44 करोड़ रुपये की लागत आयेगी. 14.08 किमी लंबाई की यह सड़क सरायकेला खरसावां मुख्य मार्ग स्थित गोंदपुर गांव […]

विज्ञापन

23 केएसएन 5 : गोंदपुर से उकरी तक की पुरानी सड़कसंवाददाता, खरसावां राज्य सरकार ने खरसावां विस क्षेत्र के गोंदपुर से उकरी तक की सड़क के चौड़ीकरण की मंजूरी दे दी है. सड़क चौड़ीकरण में कुल 44 करोड़ रुपये की लागत आयेगी. 14.08 किमी लंबाई की यह सड़क सरायकेला खरसावां मुख्य मार्ग स्थित गोंदपुर गांव को सरायकेला-सीनी मुख्य मार्ग स्थित उकरी को जोड़ेगी. उक्त सड़क के बन जाने से न सिर्फ खरसावां व कुचाई के लोगों को सीनी पहुंचने में सहूलियत होगी, बल्कि खरसावां के प्रसिद्ध शक्ति पीठ मां के दरबार तक भक्तों को पहुंचने में भी सहूलियत होगी. कोल्हान के विभिन्न क्षेत्रों से हर वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु मां आकर्षणी के दरबार में पूजा करने के लिये पहुंचते है. फिलहाल गोंदपुर से मंदिर तक की सड़क कच्ची है. इससे खास कर बारिश के दिनों में लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है. उक्त सड़क के बन जाने से आवागमन में काफी सहूलियत होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola