एक ही ग्रुप से पूछे गये सवाल, हंगामा

Updated at : 23 May 2015 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
एक ही ग्रुप से पूछे गये सवाल, हंगामा

कोल्हान विवि. स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा में परीक्षार्थियों ने खुद तय किये प्रश्न और लिखा उत्तर सरायकेला : कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्नातक पार्ट थ्री परीक्षा के इतिहास व जुलॉजी विषय में एक ही ग्रुप से प्रश्न पूछे जाने के कारण परीक्षार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. इतिहास के परीक्षार्थियों को प्रश्न […]

विज्ञापन

कोल्हान विवि. स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा में परीक्षार्थियों ने खुद तय किये प्रश्न और लिखा उत्तर

सरायकेला : कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्नातक पार्ट थ्री परीक्षा के इतिहास व जुलॉजी विषय में एक ही ग्रुप से प्रश्न पूछे जाने के कारण परीक्षार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. इतिहास के परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र में दो ग्रुप जिसमें ग्रुप ए में अमेरिका का इतिहास व ग्रुप बी में झारखंड का इतिहास पर प्रश्न पूछे जाने थे.

इसमें परीक्षार्थियों को पांच प्रश्न का जबाब देना है. मगर झारखंड के इतिहास विषय पर एक भी प्रश्न नहीं पूछा गया. उसी प्रकार जुलॉजी के प्रतिष्ठा विषय के पेपर सात में चार ग्रुप से प्रश्न पूछे जाने थे. परंतु इसमें सिर्फ मेडिकल जुलॉजी से ही सभी प्रश्न पूछे गये. परीक्षार्थियों से बायो टेक्नीकल, बायो इनफॉरमेटिक व एक अन्य ग्रुप से प्रश्न नहीं पूछे जाने के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. गड़बड़ी होने के कारण कई परीक्षार्थी सही ढंग से प्रश्न का जवाब नहीं दे पाये. परीक्षार्थियों ने कुलपति के नाम प्राचार्य को ज्ञापन दे कर उक्त विषय में ग्रेस मार्क देने कि मांग की है, ताकि असफलता हाथ नहीं लगे.

चाईबासा : परीक्षार्थियों का हंगामा

इधर चाईबासा से मिली जानकारी के मुताबिक यहां के कॉलेजों के परीक्षार्थी भी आक्रोशित हो गये और हंगामा करने लगे. टाटा कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों ने लगभग आधे घंटे तक हंगामा किया. मामले का समाधान के रूप में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों को अपने इच्छा अनुसार पांच प्रश्नों का चयन कर उसके उत्तर लिखने को कहा गया. इसके बाद छात्र शांत हुए.

आसानी से हल किये विद्यार्थियों ने पांच प्रश्न : चाईबासा में इतिहास की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों ने विवि के भूल का पूरा फायदा उठाया. विद्यार्थियों ने खुद के लिए अपने मुताबिक पांच प्रश्न तैयार किये और आसानी से उसके उत्तर लिख लिये.

तीस मिनट का मिला अतिरिक्त समय : विवि की ओर से इतिहास परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त 30 मिनट का समय दिया गया. प्रश्न पत्र को लेकर आधे घंटे तक चले हंगामे के कारण विवि ने परीक्षार्थियों को आधे घंटे का अतिरिक्त समय दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola