प्रतिवर्ष 500 को मिलेगा प्रशिक्षण

Updated at : 22 May 2015 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
प्रतिवर्ष 500 को मिलेगा प्रशिक्षण

प्रतिवर्ष 500 को मिलेगा प्रशिक्षणकौशल विकास : प्रशिक्षितों को सीधे नौकरी मिलेगीआदित्यपुर. कौशल विकास व उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित फोरमैन ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट (एफटीआइ) में प्रतिवर्ष 500 लोगों को तकनीकी प्रशिक्षण मिलेगा. प्रशिक्षित लोगों सीधे नौकरी पाने का भी अवसर मिलेगा. ऐसा तभी संभव होगा जब राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान आदित्यपुर परिसर में चल रहे […]

विज्ञापन

प्रतिवर्ष 500 को मिलेगा प्रशिक्षणकौशल विकास : प्रशिक्षितों को सीधे नौकरी मिलेगीआदित्यपुर. कौशल विकास व उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित फोरमैन ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट (एफटीआइ) में प्रतिवर्ष 500 लोगों को तकनीकी प्रशिक्षण मिलेगा. प्रशिक्षित लोगों सीधे नौकरी पाने का भी अवसर मिलेगा. ऐसा तभी संभव होगा जब राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान आदित्यपुर परिसर में चल रहे इस संस्थान को 30 साल पूर्व आवंटित जमीन मिल जायेगी. यह जानकारी देते हुए संस्थान के डिपुटी डायरेक्टर डॉ बिनोद कुमार दुबे व असिस्टेंट डायरेक्टर राजेश कुमार झा ने संयुक्त रूप बताया कि जगह के अभाव में आधुनिक व बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित नहीं हो पा रहा है. डिग्री, डिप्लोमा व अप्रेंटिश किये हुए लोगों को अल्पावधि के दर्जनों विषय में प्रशिक्षण दिये जा रहे हैं. पूरे देश में सिर्फ दो स्थानों आदित्यपुर व बंगलुरु में एफटीआइ है. वन विभाग के पास लंबित है फाइलडॉ दुबे ने बताया कि 1984 में बिहार सरकार ने जमशेदपुर डेयरी के पास 32.6 एकड़ जमीन आवंटित किया था. इसमें कुछ वनभूमि है, क्षतिपूर्ति के रूप में मार्च 2013 में 50 लाख रुपये विभाग को दिये गये. साथ ही 17.6 एकड़ भूखंड पर 18 लाख रुपये की लागत से नक्षत्र वन स्थापित करने का प्रस्ताव बनाया गया है. शेष 32.6 एकड़ भूमि पर संस्थान के भवन आदि बनेंगे. वन विभाग भारत सरकार से 2012 में वनभूमि की अड़चन दूर कर दी गयी, लेकिन वन विभाग झारखंड सरकार के पास अबतक फाइल लंबित है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola