पंचायतें होगी हाईटेक, शुरू होगी ई- नागरिक सेवा

Updated at : 18 May 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
पंचायतें होगी हाईटेक, शुरू होगी ई- नागरिक सेवा

फोटो18 एसकेएल 6 – दीप प्रज्वलित कर उदघाटन करते मुख्य अतिथि.प्रतिनिधि, सरायकेलाजिला की पंचायतें अब हाईटेक होगी. पंचायत में संचालित विकास कार्यों को अब बटन क्लिक करते ही उनकी स्थिति से लेकर अन्य जानकारी हासिल की जा सकेगी. इसके लिए जिला में ई-नागरिक सेवा शुरू होगी. योजना के तहत पंचायत मुख्यालय को हाइटेक करते हुए […]

विज्ञापन

फोटो18 एसकेएल 6 – दीप प्रज्वलित कर उदघाटन करते मुख्य अतिथि.प्रतिनिधि, सरायकेलाजिला की पंचायतें अब हाईटेक होगी. पंचायत में संचालित विकास कार्यों को अब बटन क्लिक करते ही उनकी स्थिति से लेकर अन्य जानकारी हासिल की जा सकेगी. इसके लिए जिला में ई-नागरिक सेवा शुरू होगी. योजना के तहत पंचायत मुख्यालय को हाइटेक करते हुए वहां कंप्यूटर से लैस किया जायेगा. साथ ही पंचायत मुख्यालय को इंटरनेट से जोड़ा जायेगा और उसे इंटरनेट में रखा जायेगा. ताकि कोई भी व्यक्ति कभी भी बटन क्लिक कर गांव की हकीकत से रू-ब-रू हो सकेंगे. ई नागरिक सेवा शुरू करने के लिए सोमवार को स्थानीय सामुदायिक भवन में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. जिसमें राजनगर प्रखंड के पंचायत सेवक, पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में मुख्य रूप से उपविकास आयुक्त इकबाल आलम अंसारी उपस्थित थे. प्रशिक्षण जिला कार्यक्रम प्रबंधक हितेश मेहता द्वारा दिया गया और ई नागरिक सेवा के फायदे की जानकारी दी गयी. उन्होंने बताया कि पंचायत में संचालित विकास योजनाओं पर नजर रखना सरकार के लिए संभव नहीं हो पाता है. जिसे अमली जामा पहनाने के लिए यह सेवा शुरू की गयी है. इसमें बटन क्लिक करते ही सभी प्रकार के डाटा उपलब्ध हो जायेंगे. उन्होंने बताया कि पंचायत मुख्यालय में बहाल कंप्यूटर ऑपरेटर गांव की विकास योजनाओं का डाटा फीड करेंगे. उन्होंने बताया कि 19 मई को गम्हरिया प्रखंड के पंचायत सेवक, पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रशिक्षण का उदघाटन मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. मौके पर कई उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola