खरसावां-कुचाई में मना चावल दिवस

संवाददाता, खरसावां खरसावां व कुचाई में शनिवार को चावल दिवस मनाया गया. प्रत्येक माह के 15 व 25 तारीख को सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानों में चावल दिवस मनाया जाता है. शनिवार 15 मई को खरसावां व कुचाई में चावल दिवस मनाया गया. बीपीएल कार्ड धारियों में एक रुपये की दर से 35 किलो […]
संवाददाता, खरसावां खरसावां व कुचाई में शनिवार को चावल दिवस मनाया गया. प्रत्येक माह के 15 व 25 तारीख को सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानों में चावल दिवस मनाया जाता है. शनिवार 15 मई को खरसावां व कुचाई में चावल दिवस मनाया गया. बीपीएल कार्ड धारियों में एक रुपये की दर से 35 किलो चावल का वितरण किया गया. वितरण कार्य पर पूर्ण निगरानी एवं पारदर्शिता बरतने के लिये प्रत्येक दुकान पर एक स्टेटीक सुपरवाइजर व जोनल दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. खरसावां व कुचाई में चावल दिवस पर बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिला. कहीं से किसी तरह की शिकायत नहीं मिली. खरसावां बीडीओ शंकराचार्य सामड़ ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक चावल दिवस को पूर्ण निगरानी व पारदर्शिता के साथ पूरा किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




